फोटो गैलरी

Hindi Newsआधार कार्ड बनाने में सतर्क रहने की जरूरतः मुख्यमंत्री

आधार कार्ड बनाने में सतर्क रहने की जरूरतः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि सोशल इविल से सतर्क रहने की जरूरत है। आधार कार्ड बनाने में श्योरिटी और प्योरिटी (शुचिता व सुनिश्चितता) दोनों जरूरी है। आज की तारीख में यह पहचान का सबसे प्रमुख...

आधार कार्ड बनाने में सतर्क रहने की जरूरतः मुख्यमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Dec 2014 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि सोशल इविल से सतर्क रहने की जरूरत है। आधार कार्ड बनाने में श्योरिटी और प्योरिटी (शुचिता व सुनिश्चितता) दोनों जरूरी है। आज की तारीख में यह पहचान का सबसे प्रमुख माध्यम है। लोग इसे जरूर बनवाएं। यह सामाजिक संरचना को मजबूत करने और आर्थिक विकास में भी काम आएगा।

मांझी यहां बिहार में राज्य पंजीयक द्वारा आधार कार्ड पंजीयन कार्य की शुरुआत कर रहे थे। उनको सूबे के पहले निवासी के रूप में आधार कार्ड के लिए पंजीकृत किया गया। श्री मांझी ने कहा कि यह कार्ड बनाने में हर स्तर पर सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। ताकि इसका वांछित फल मिले। सभी सही लोगों का बन जाए। गलत लोगों का न बन सके।

कहा कि सामाज में बहुत चालाक लोग हैं। लिहाजा गड़बड़ी की आशंका है। जायज लोगों का कार्ड बने इसके लिए विभाग, अधिकारी और स्वैच्छिक संस्था सतर्क रहें। बाहर काम कर रहे लोगों का हवाला देते हुए कहा कि गलत वीजा के कारण वे फंस जाते हैं। ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि बिहार में अब तक 22 फीसदी ही लोगों का आधार कार्ड बन सका है।

अब बिहार सरकार को स्टेट रजिस्ट्रार बनाया गया है। विभाग का लक्ष्य अभियान चलाकर मार्च, 2015 तक शेष 8 करोड़ लोगों का आधार कार्ड बनाना है। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एनरॉलमेंट सेंटर बनाए जाएंग। वहीं प्रखंड स्तर पर स्थाई केन्द्र बनेंगे। सरकार चाहती है कि इसके साथ ही लोगों के बैंक खाते भी खुल जाएं ताकि विभिन्न योजनाओं का पैसा सीधे खाते में जाए।

लोगों में जागरूकता के लिए इस मौके पर जिंगल (छोटी कविताएं) भी लांच किए गए। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एसएम राजू और एन. विजयलक्ष्मी भी मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें