भूस्खलन के बाद श्रीलंका ने मांगी अमेरिका से मदद
श्रीलंका ने हाल ही में अपने यहां आए भीषण भूस्खलन को लेकर अमेरिका से सहायता मांगी है। इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोगों की मौत हो गई और आशंका जताई जा रही है कि लगभग 160 लोग जिंदा दफन हो गए हैं। विदेश...
श्रीलंका ने हाल ही में अपने यहां आए भीषण भूस्खलन को लेकर अमेरिका से सहायता मांगी है। इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोगों की मौत हो गई और आशंका जताई जा रही है कि लगभग 160 लोग जिंदा दफन हो गए हैं।
विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने बताया अमेरिका से सहायता के लिए श्रीलंका सरकार ने अधिकारिक आग्रह किया है। हाल ही में आए भूस्खलन में प्रभावित हुए परिवारों, श्रीलंका के नागरिकों और वहां की सरकार के प्रति अमेरिका ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भूस्खलन के बाद श्रीलंका सरकार द्वारा किए गए त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुये साकी ने कहा कि विदेश मंत्रालय शीघ्र कार्रवाई के लिए काम कर रहा है। साकी ने कहा शीघ्र सहायता के लिए विदेश मंत्रालय इस समय यूएसएआईडी के विदेश आपदा सहायता कार्यालय के साथ मिल कर काम कर रहा है। हम लोग श्रीलंका सरकार और उसके सशस्त्र बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं।
श्रीलंका में हुए भूस्खलन में कम से कम 10 व्यक्ति मारे गये और आशंका है कि लगभग 160 अन्य जिंदा दफन हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में भारतीय मूल के कई चाय बगान कर्मियों के घर नष्ट हो गये हैं और समय बीतने के साथ ही किसी पीड़ितों के जीवित बचे होने की संभावना क्षीण होती जा रही है।