'भारतीयों को अगवा कर सकता है तालिबान' भारत और रूस में परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता आईपीएल-3 का उद्घाटन मैच कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीता आईपीएल थ्री की हुई रंगारंग शुरुआत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा में होगी तीन माह की देरी महिला सैन्य अधिकारियों को मिले स्थायी कमीशनः कोर्ट विश्व-कप हाकी में अर्जेंटीना से हार भारत आठवें स्थान पर अर्थव्यवस्था फिर तीव्र वृद्धि की राह पर लौटीः प्रणव काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी गुजरात दंगेः मोदी के बाद अब नलिन भट्ट को समन
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को इस पद पर औपचारिक रूप से निर्वाचित होने के बाद उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में पार्टी चुनावों में भी सफलता प्राप्त करेगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद के चलते लगभग सवा महीने पहले ही अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जा चुके गड़करी को मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा के विधान के अनुरूप निर्वाचित किया गया।
उनके नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, एम वेंकैया नायडू, गोपीनाथ मुंडे, अनंत कुमार, यशवंत सिन्हा सहित अनेक नेताओं ने किया। अध्यक्ष पद के लिए गडकरी के पक्ष में 14 राज्यों की इकाइयों से 19 प्रस्ताव पेश किए गए थे। संगठनात्मक चुनाव के प्रमुख थावर चंद गहलोत ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।
पिछले दो लोकसभा चुनाव सहित कई विधानसभा चुनाव में पराजय का दर्द उकेरते हुए निर्वाचन के तुरंत बाद गडकरी ने कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी है। आने वाले समय में भाजपा चुनावों में भी जीत हासिल करेगी और देश के भाग्यविधाता के रूप में भी उभरेगी।
आज के निर्वाचन के बाद अब इंदौर में 17 फरवरी से होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस पद पर उनके निर्वाचन का अनुमोदन किए जाने की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ई-मेल

लिखे (0)
