भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक को अमेरिका का नेशनल साइंस पुरस्कार विश्व कप बेहद सफल रहा: एफआईएच
अल इतिहाद ने ईस्ट बंगाल को मात दी
चोटों के बावजूद हमारे पास कई विकल्प: संगकारा
सीबीआई ने किया लालू का समर्थन, बिहार सरकार का विरोध सुकना भूमि घोटाले में सेनाधिकारी रथ को अंतरिम राहत नहीं अभी और बढ़ सकती हैं पेट्रोल, डीजल की कीमतें सोनिया गांधी का महिमामंडन तेज, भारतरत्न देने की मांग भारतीयों पर हमलों के मद्देनजर आस्ट्रेलियाई कानून में संशोधन राष्ट्रमंडल दल प्रमुखों ने कहा 'आल इज वेल'
भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और सुब्रत राय लीवरपूल फुटबाल क्लब में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की होड़ में है। इस मशहूर क्लब पर 23 करोड़ 70 लाख पाउंड का कर्ज है। फिलहाल अमेरिका के जार्ज जिलेट और टाम हिक्स इसके मालिक हैं जिन्होंने फरवरी 2007 में यह क्लब खरीदा था।
द टाइम्स के अनुसार इंग्लिश फुटबाल के इतिहास में सबसे कामयाब क्लबों में शुमार लीवरपूल पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और दुनिया के सातवें सबसे अमीर इंसान अंबानी की नजरें हैं। दिल्ली में संपर्क करने पर रिलायंस के प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि हम लीवरपूल के लिए बोली नहीं लगा रहे। राय के सहारा समूह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि राय और अंबानी ने मिलती जुलती बोली लगाई है।
लीवरपूल के मुख्य कार्यकारी क्रिस्टियन पर्सलो ने इस खबर का खंडन किया लेकिन टाइम्स ने बताया कि प्रक्रिया नवंबर में ही शुरू हो गई थी और प्रारंभिक स्तर की बातचीत भी हो चुकी है। जिलेट और हिक्स के बीच मतभेदों और दर्शकों की घटती रूचि के कारण इन अफवाहों को बल मिलने लगा है कि अंतरराष्ट्रीय खरीददार क्लब के लिए बोली लगाएंगे।

ई-मेल

लिखे (0)
