आईटीएफ से हर्जाना मांगेगा पाकिस्तान 'अंकल' पर कयास लगा रही है मुंबई एटीएस लोकसभा में हंगामा, बैठक 12 अप्रैल तक स्थगित श्रीलंकाः फोंसेका के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू उंगली में चोट के कारण स्मिथ आईपीएल से बाहर भारत में अधिग्रहण का विकल्प खुला रखा है: आरकाम जिम्बाब्वे करेगा भारत-श्रीलंका की मेजबानी सरकारी व निजी बीमा कंपनियों में लंबित दावों में अंतर आईपीएल में खेलने लायक नहीं हूं: लारा इसरो घटना: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
दहेज में एक लाख रूपया न लाने पर पति ने पत्नी को कई महीनों तक प्रताड़ित किया। फिर भी बात न बनने पर उसे घर से निकाल दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी अपनाने से इंकार करने पर विवाहिता ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
शहर के ओल्ड पॉवर हाउस कालोनी की सोनिया की शादी अप्रैल 2005 में इंदिरा पार्क पालम कालोनी दिल्ली के रमेश नेगी से हुई थी। सोनिया का आरोप है कि शादी के बाद से रमेश उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।
रमेश मायके से एक लाख रूपए लाने को कहा। रूपए न लाने पर आए दिन उसकी पिटाई करने लगा। एक दिन उसे जबर्दस्ती घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद भी विवाहिता के परिवारवालों ने मामला सुलझाने का प्रयास किया।
रमेश को हर तरह से मनाने की कोशिश की गई। उसके न मानने पर सोनिया ने शनिवार को मुजेसर थाने में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने उसके पति रमेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

ई-मेल

लिखे (0)
