जांच के पचड़ों में फंसे पचौरी इंग्लैंड को हराकर जर्मनी लगातार तीसरी बार फाइनल में लगातार तीसरी बार जर्मनी और आस्ट्रेलिया में खिताबी भिडंत पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त, पूरी टीम का भी इस्तीफा शीर्ष टीमों के बाहर होने से भारतीय का पलड़ा भारी सुकना जमीन-घोटाला: रथ पर धोखे का इरादा रखने का आरोप बिना कड़ी मेहनत सब पा लेना चाहती है जनरेशन वाई आईपीएल-3 में फिर से चमकने को बेताब हैं यूसुफ पठान अमेरिकी अदालत ने खारिज की राणा की जमानत याचिका कनाडा से हारकर पाकिस्तान आखिरी स्थान पर
वेलेनटाइन डे के नजदीक आते ही गुलाब इतराने लगा। रोज-डे पर सोमवार को बढ़ती मांग के बीच इसके रेट भी आसमान छूने लगे हैं। शादियों का सीजन भी इसमें तड़का मार रहा हैं। यूं तो अपने दिल का हाले ब्यां करने को लाल, पीले, सफेद रंग के गुलाब बाजार में तो मौजूद रहेंगे।
वेलेनटाइन डे से एक सप्ताह पहले पड़ने वाले रोज डे ने ही फूल विक्रेताओं की चांदी कर दी हैं। गुलाब की रिकार्ड बिक्री दर्ज की गई।
खरीददारों को एक अदद गुलाब के लिए 60 से 125 रूपए चुकाने पड़े। बढ़ते दामों के बाद भी करीब 60 क्विंटल गुलाब फूलों की खपत हुई।
रविवार को विदेशी रोमांटिक फेस्टिवल का जादू युवाओं पर सिर चढ़ कर बोला। युवा अपने साथी को रिझाने के लिए इन दिनों ज्यादा मगन रहने लगे हैं। वैसे इस हफ्ते युवा कई तरह के फेस्टिवल मनाते हैं।
शादियों के जबर्दस्त साये एवं वेलेनटाइन डे के चलते गुलाबों की कीमत में उछाल आना शुरू हो गया हैं। रविवार को रोज-डे पर गुलाब की कीमतें 60 फीसदी से भी ज्यादा ऊंची रही।
खरीददारों को एक अदद गुलाब खरीदने को बमुश्किल मिल सका। फूल एसोसिएशन के अनुसार इस दिन के लिए लोगों ने 40 फीसदी बुकिंग पहले ही करा ली थी।
गौरतलब हैं कि शादियों के जबरदस्त साए के कारण भी फूलों को लेकर मारा-मारी मची हैं। फूल बुकिंग पर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं। रोज-डे पर भी लोगों को ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा।
एक युवा खरीददार विशाल ने बताया कि उसको अपने साथी को गुलाब देने के लिए काफी दुकानों के चक्कर काटने पड़े। आखिर में एक गुलाब के लिए उन्हें 110 रूपए चुकाने पड़े।
फूल डेकोरेटर्स एसोसिएशन प्रधान गफ्फार खान ने बताया कि रोज-डे पर फूल मार्केटों से 60 क्विंटल गुलाब की खपत हुई हैं। एक गुलाब किस्मों के हिसाब से 60 से 125 रूपए में बिका हैं। जबकि 40 फीसदी गुलाब की बुकिंग पहले की थी। इस बार वेलेनटाइन डे पर गुलाब की कीमतें इससे भी ऊंची पहुंचने की पूरी उम्मीद हैं।

ई-मेल

लिखे (0)
