विश्व-कप हाकी में अर्जेंटीना से हार भारत आठवें स्थान पर अर्थव्यवस्था फिर तीव्र वृद्धि की राह पर लौटीः प्रणव काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी गुजरात दंगेः मोदी के बाद अब नलिन भट्ट को समन सरकार का पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाने से इनकार बढ़ती महंगाई पर सरकार को लाल चेतावनी आईआईएम-लखनऊ के सभी छात्रों को मिला प्लेसमेंट औद्योगिक उत्पादन में 16.7 फीसदी की बढ़ोतरी जब भिड़ गए चिदंबरम व पाक उच्चायुक्त मलिक वाम दलों ने महंगाई के मुद्दे पर किया वाकआउट
स्टॉक पर वैट खत्म नहीं किए जाने से व्यापारी राज्य सरकार से खासे नाराज हैं। अब वे इसे मुद्दा बनाकर आंदोलन के मूड़ में हैं। व्यापारी स्टॉक पर वैट खत्म करने और सीएलय जैसे मुद्दों पर बातचीत के लिए सोमवार को स्थानीय निकाय मंत्री महेंद्र प्रताप से मिलेगें।
व्यापारियों ने रविवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों से वादाखिलाफी की हैं। मुख्यमंत्री ने स्टॉक पर वैट हटाने की बात व्यापारियों से कही थी।
इससे व्यापारियों की वैट में लंबे समय तक पंजी लगी होती हैं। सरकार इसे खत्म करे। फरीदाबाद के व्यापारी साठ साल से दुकानों पर काबिज हैं।
सरकार निगम क्षेत्र में सीएलयू के नियमों को सरलकर व्यापारियों को राहत देते हुए। उन्हें दुकाने वाजिब कीमत पर अलॉट करे। अन्यथा व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
इसके लिए धरना-प्रदर्शन गिरफ्तारी जो कुछ भी करना होगा, करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को व्यापार मंडल का एक प्रतिनिध मंडल स्थानीय निकाय मंत्री महेंद्र प्रताप से मिलेगा।
मंत्री पहले व्यापारियों को उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दे चुके हैं। बैठक में वेदप्रकाश कुकरेजा, गिर्राजदत्त गौड,बसंत कालड़ा आदि मौजूद थे।

ई-मेल

लिखे (0)
