प्रख्यात कथाकार अमरकांत को व्यास सम्मान सचिन-सौरभ के समां से थमा दिल्ली का विजय रथ
योग गुरु स्वामी रामदेव ने मायावती को आड़े हाथों लिया स्वर्णिम प्रदर्शन से मिलेगी राष्ट्रमंडल खेलों में प्रेरणाः संधू
यौन क्रिया में खपने वाली कैलोरी को माप लेगा आई-फोन वीडियोकॉन ने नौ और मोबाइल हैंडसेट पेश किए रायल्स के खिलाफ बेंगलूर का पलड़ा भारी बैंकिंग में उतरने का फैसला एलआईसी करेगी: वित्त मंत्रालय थ्रीजी स्पेक्ट्रम बोली प्रक्रिया पर रोक नहीं: हाई कोर्ट बच्चों का यौन शोषण चर्च तक सीमित नहीं: मर्केल
सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार शाम मॉडल्स ने रैंप पर जलवा बिखेरा। फैशान शो ‘श्रृंगार’ का आयोजन किया। इसमें मॉडल्स ने रैंप पर कैट वॉक कर देश के नामचीन फैशन डिजाइनरों के डिजाइनर कपड़ों का प्रदर्शन किया। आम्रपाली थीम पर जेम्स ज्वेलरी शो भी प्रस्तुत किया गया।
इस शो को देखने के लिए लोगों की भारी भी होटल राजहंस पहुंची। फैशन शो में कृष्णा सोमानी, मोन्टु तोमर, अंकिता जैन, रितु कपूर, सोनालिका सहाय, शिप्रा मलिक सहित कई नामी मॉडल्स ने रैंप पर जलवा बिखेरा।
शो का संगीत कैलाश मुंजाल ने कंपोज किया था। जबकि इसकी कोरियोग्राफी लीजा वर्मा ने की। राजस्थान पर्यटन निगम और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया।
फैशन शो परिसर को भी मेले की तरह राजस्थान के रंग रूप मं सजाया गया। इसमें फैशन डिजाइनर रशीद ने कोटा डोरिया और ब्लॉक प्रिंटिंग से बने डिजाइनर कपड़े शोकेस किए। इसमें बनी सलवार कमीज, जैकेट्स मुख्य आकर्षण रहे। रशीद के कपड़ों में मुगल काल की झलक नजर आई।
उन्होंने मुगला काल से प्रेरित होकर कोटा डोरिया फैब्रिक से कपड़ों को मौजूदा फैशन में डिजाइन किया। निधी थोलिया के ब्राइडल कपड़ों को फैशन शो में मॉडल्स ने खूबसूरत अंदाज में पेश किया।
निधी कपड़ों में सुनहरे धागों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। जिसे पहनते ही दुल्हन की खूबसूरती को खुद-ब-खुद चार चांद लग जाएंगे। जयपुर के मशहूर ज्वेलर आमप्राली ने जेम्स जवेलरी शोकेस की। इसमें शादी, त्योहार के विभिन्न अवसरों के लिए खास ज्वेलरी प्रदर्शिल की गई।

ई-मेल

लिखे (0)
