शुक्रवार, 03 सितम्बर, 2010 | 15:25 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
Image Loading    पाकिस्तानी क्रिकेटर के पास मिली स्टिंग की नकदी: रिपोर्ट पुलिसकर्मियों को छुडा़ने में पूरा समर्थन दे रहा है केन्द्र दिल्ली में डेंगू के प्रकोप पर आजाद ने की बैठक पीओके में चीन: भारत ने कराया अपनी चिंता से अवगत मारे गए बंधक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ल्यूकास के रूप में पुलिसकर्मियों में ल्यूकास का शव मिला, इंस्पेक्टर का पता नहीं भ्रष्टाचार मामले में केतन देसाई के खिलाप पेशी वारंट जारी लंदन में पीटने से हुई थी भारतीय दुकानदार की मौत आर्थिक संकट से जूझ रहा है तालिबान: अमेरिकी जनरल दुबई में 13,000 लोगों ने अपनाया इस्लाम धर्म
 
महंगाई के विरुद्ध इनेलो का प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता फरीदाबाद/बल्लभगढ़
First Published:05-02-10 08:10 PM
Last Updated:05-02-10 08:15 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

बढ़ती महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में प्रदर्शन किया। सड़कों पर जुलूस निकाला गया और सरकारी विरोधी नारे लगाए गए। उसके बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। फरीदाबाद में एसडीएम प्रदीप गोदारा ने और बल्लभगढ़ में नायब तहसीलदार ने प्रदर्शकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।


बल्लभगढ़ में ज्ञापन देने से पूर्व पृथला, एनआईटी और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के इनेलो कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्रित हुए। उसके बाद वे रैली के रूप में

मोहना रोड, गुप्ता होटल, मेन बाजार, बस अड्डा बाजार व चावला कालोनी होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जुलूस का नेतृत्व पूर्व मेयर अनिता गोस्वामी कर रही थीं। जबकि इस मौके पर धर्मपाल यादव, बलदेव अलावलपुर, पवन रावत, लखन बैनिवाल, सुरेश मोर, हफीज खान, विनोद अग्रवाल, अश्वनी दीक्षित, मास्टर ऋषिपाल आदि अनेकों इनेलो नेता मौजूद थे। सेक्टर-12 में प्रदर्शन नगर निगम पार्षद सुमेश चंदेला व इनेलो के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष बृजमोहन भड़ाना के नेतृत्व किया गया। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  उन्होंेने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है। खाद्य सामग्री के दाम आसमान छूने लगे हैं। महंगाई को लेकर आम जनता में त्रहि-त्रहि है। आटा, दाल, चावल, चीनी समेत अन्य खाद्य सामग्री में कीमतों में भारी वृद् िकी गई है। इससे गरीब लोग पेट भर खाने से वंचित रहने लग गए हैं। पिछले पांच वर्षो में खाद्य पदार्थो की कीमतों में 100 से 150 फीसदी की  वृद्धि हुई है। इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो सरकार में महिलाओं के अधिकारों के लिए महिला आयोग का गठन किया था। जिसे हुड्डा सरकार ने समाप्त करके अपनी काबलियत का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद के उप चुनाव में जनता ने कांग्रेस से खफा होकर इनेलो को स्वीकार किया है।


इस मौके पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर कहा कि कांग्रेस ने लोगों को हमेशा धोखा देकर उन्हें ठगने का काम किया है। यह सरकार औद्योगिक राने को लाभ पहुंचाने का काम करती है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 5:58 AM
  : 18:43 PM
  : 94%
अधिकतम
तापमान
31.1°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25.8°