रविवार, 14 मार्च, 2010 | 00:21 | IST
  RSS | 
Site Image Loading
Image Loading
Image Loading
 
यमुना पर बने अवैध पुल का मामला गरमाया
कार्यालय संवाददाता फरीदाबाद
First Published:05-02-10 07:38 PM
Last Updated:05-02-10 07:47 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ-

यमुना नदी के मंझावली घाट पर बने अवैध पुल का मामला गरमा गया है। प्रशासन की अनदेखी के चलते बने इस पुल को तुड़वाने के लिए भाजपा मैदान में आ गई है। तिगांव के विधायक कृष्णपाल गुजर्र ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवैध पुल तुड़वाने को कहा है। उधर, यूपी प्रशासन भी यमुना पर बने अवैध पुलों को लेकर गंभीर है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम दीपक अग्रवाल ने साफ कहा है कि यमुना पर बने अवैध पुल तोड़े जाएंगे।


उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद सिंचाई विभाग की अनदेखी के चलते मंझावली घाट पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पुल बना दिया। भनक लगने पर सिंचाई विभाग ने इसे रोकने के लिए तिगांव थाना पुलिस को सूचित कर दिया। बावजूद इस पुल का निर्माण नहीं रोका गया। हिन्दुस्तान ने इससे संबंधित समाचार प्रमुखता से छापा। इसके बाद ही प्रशासन की नींद खुली। तिगांव पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सिंचाई विभाग ने पुलिस को दी शिकायत में इस पुल को अवैध बताते हुए इसे तुड़वाने की बात कही गई थी। परंतु अभी तक इस दिशा में कोई कार्वाई नहीं हुई। पुल के माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोग ग्रेटर नोएडा व फरीदाबाद की ओर अपने गंतव्य तक जाते हैं। जहां उनसे अवैध वसूली की जाती है। भाजपा एवं पृथला विधानसभा के विधायक कृष्णपाल गुजर्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पत्र लिखा है। गुजर्र ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में इस पुल को असुरक्षित और अवैध बताते हुए तुरंत तोड़ने की मांग की है। उन्होंने गैर कानूनी और अंसवैधानिक तरीके से बनाए गए इस पुल के निर्माण को लेकर शासन और प्रशासन के मिलीभगत की आशंका जताई है।

फरीदाबाद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार: अभी तक उनके नोटिस में मंझावली पुल तोड़ने के कोईआदेश नहीं। गौतमबुद्ध नगर के डीएम दीपक अग्रवाल: यमुना नदी पर उनके क्षेत्र में जो भी अवैध पुल बनाए गए हैं। उन सभी को तुड़वाया जा रहा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:  Image Loadingपढे  Image Loadingलिखे (0)  अ+ अ- share   स्टोरी का मूल्याकंन
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
sky
साफ
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
  : 06:34 AM
  : 18:28 PM
  : 45%
अधिकतम
तापमान
32°
.
|
न्यूनतम
तापमान
17°