इंग्लैंड को हराकर जर्मनी लगातार तीसरी बार फाइनल में लगातार तीसरी बार जर्मनी और आस्ट्रेलिया में खिताबी भिडंत पाक हाकी टीम प्रबंधन बर्खास्त, पूरी टीम का भी इस्तीफा शीर्ष टीमों के बाहर होने से भारतीय का पलड़ा भारी सुकना जमीन-घोटाला: रथ पर धोखे का इरादा रखने का आरोप बिना कड़ी मेहनत सब पा लेना चाहती है जनरेशन वाई आईपीएल-3 में फिर से चमकने को बेताब हैं यूसुफ पठान अमेरिकी अदालत ने खारिज की राणा की जमानत याचिका कनाडा से हारकर पाकिस्तान आखिरी स्थान पर जेमिमा ने पहचान-जताने की धुन में ट्विटर पर डाला पासपोर्ट
हाइवे के बड़खल चौक पर सुबह तीन बजे एक ट्रक दुर्घटना के बाद सड़क पर चने बिखर जाने के कारण लोगों को भयंकर जाम झेलना पड़ा। गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। घटों वाहन जाम में फंसे रहे।
लोग अपने गणतव्य तक कई-कई घंटे देरी से पहुंचे। सड़क से चने समेटने के बाद ही नेशनल हाइवे खुल पाया। जाम हटने के बाद भी वाहन घंटो रेंगते रहे।
पुलिस के मुताबिक सुबह तीन बजे के दौरान चने की बोरियों से भरा एक ट्रक केंटर को बचाने के चक्कर में यातायात पुलिस बूथ से जोरदार ढंग से टकराकर पलट गया।
उसके बाद उसमें भरा कई क्विंटल अनाज सड़क पर चारों तरफ फैल गया। इसके बाद से वहां पर गाड़ियों के पहिए थमने शुरु हुए। सड़क पर से अनाज करीब 10 बजे के बाद ही समेटा जा सका।
इस दौरान हाइवे पर भयंकर जाम लगा रहा। वर्किग ऑवर में वाहनों के बढ़ते दवाब के चलते ट्रैफिक पुलिस वालों के पसीने छूट गए। जाम खुलवानों को कई पुलिस वालों को लगाना पड़ा। मार्ग खुलने के बाद भी गाड़ियां घंटों रेंगते रहे। लोग दफ्तर अपने समय पर नहीं पहुंच सके।
एसीपी ट्रैफिक राजकुमार का कहना हैं कि दुर्घटना के बाद लोगों को जाम से राहत दिलाने की पूरी कोशिश की गई। जाम ज्यादा बढ़ने नहीं दिया गया। वाहनों को निकलने का सिलसिला जारी रहा।

ई-मेल

लिखे (0)
