लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तार बशीर से आतंकी-नेटवर्क का पता लगाने में जुटा एटीएस तेल कंपनियों ने बढ़ाए विमान ईंधन के दाम बेकहम का विश्व कप में खेलना संदिग्ध
चोंग वेई ने जीता आल इंग्लैंड खिताब
इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर
जीत की राह पर लौटने उतरेंगे चैलेंजर्स
घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने शहर के लोगों को खून के आंसू रूला रखा हैं। बुकिंग के एक माह बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल रहे। सुबह होते ही लोग लंबी कतारों में गैस एजेंसी के बाहर खड़े हो जाते हैं।
घंटों खड़े रहने के बाद भी उन्हें निराशा ही हाथ लग रही हैं। शादी के इस सीजन में उपभोक्ता ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। इसकी घोर किल्लत के चलते लोगों ने सिलेंडर सप्लाई करने वाली रेहड़ियों को जहां-तहां रोकना शुरू कर दिया हैं।
फरीदाबाद में पिछले कई महीने से घरेलू गैस सिलेंडर का किल्लत बना हुआ हैं। एजेंसियां नियमानुसार उपभोक्ताओं को 21 के बाद भी सिलेंडर नहीं उपलब्ध करा पा रही हैं। गुरूवार को एजेंसी के बाहर कई ऐसे ग्रहक मिले जिन्हें डेड़ महीने बाद भी सिलेंडर नहीं मिल सका हैं।
इन दिनों उन्हें ज्यादा परेशानी हो रही जिनके घरों में शादियां होने वाली हैं। ऐसे लोग ब्लैक मार्केटेरि पर निर्भर हैं। कई एंजेसियों के मालिकों का राजनीति मे सीधा दखल हैं। इसलिए उनपर गैस वितरण में मनमानी बरतने का आरोप लग रहा हैं।
ऐसी एजेंसियों में विरोध जताने वाले उपभोक्ताओं को धमका कर भगा दिया जाता हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी घटना एक एजेंसी पर हो भी चुकी हैं।
एचपी की सेल्स एग्जीक्यूटिव अनिता कुमार के अनुसार सर्दी के मौसम में गैस की खपत बढ़ जाती हैं। पिछले दिनों लगातार कोहरे ने कुछ ज्यादा हालत बिगाड़ दी। बावजूद इसके कोशिश हैं उपभोक्ताओं को सिलेंडर समय पर मिले।

ई-मेल

लिखे (0)
