फोटो गैलरी

Hindi Newsनासा का रोवर बना सर्वाधिक दूरी तय करने वाला रोवर

नासा का रोवर बना सर्वाधिक दूरी तय करने वाला रोवर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ऑपरचुनिटी रोवर मंगल पर सर्वाधिक मीलों का चक्कर लगाने वाला रोवर बन गया है। नासा ने बताया कि यह किसी आकाशीय पिंड पर किसी भी मानवनिर्मित यान द्वारा तय की गई अब तक की...

नासा का रोवर बना सर्वाधिक दूरी तय करने वाला रोवर
एजेंसीTue, 29 Jul 2014 10:15 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ऑपरचुनिटी रोवर मंगल पर सर्वाधिक मीलों का चक्कर लगाने वाला रोवर बन गया है। नासा ने बताया कि यह किसी आकाशीय पिंड पर किसी भी मानवनिर्मित यान द्वारा तय की गई अब तक की सर्वाधिक दूरी है।
    
वर्ष 2005 में इस लाल ग्रह पर पहुंचने के बाद से अब तक इस सौर-उर्जा संचालित रोबोट ने मंगल पर लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है, जो पूर्व में सोवियत रूस के लूनोखोद 2 रोवर द्वारा तय की गई दूरी से अधिक है। रूस का यह रोवर वर्ष 1973 में चांद पर उतरा था।
    
कैलिफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) के मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर प्रोजेक्ट के प्रबंधक जॉन कैलास ने कल बताया कि ऑपरचुनिटी ने किसी दूसरी दुनिया में जाने वाले किसी भी अन्य यान की तुलना में ज्यादा तेज गति से दूरी तय की है।
    
उन्होंने बताया कि यह काफी उल्लेखनीय है क्योंकि ऑपरचुनिटी को एक किलोमीटर के करीब दूरी तय करने को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसका निर्माण दूरियां तय करने के उददेश्य से नहीं किया गया था। ऑपरचुनिटी और उसके जुड़वां (उसके जैसे) रोवर स्पिरिट (अब निष्क्रिय) ने मंगल ग्रह पर पर्यावरणीय की जलीय परिस्थितियों की खोज की, जहां ऐसे भी कुछ स्थान थे जहां जीवन की संभावना प्रबल थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें