पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान रॉयल्स के छह विकेट पर 165
राजस्थान रॉयल्स के छह विकेट पर 165
राजस्थान रॉयल्स के छह विकेट पर 165
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
केशुभाई पटेल ने भाजपा छोड़ी, नयी पार्टी बनाएंगे
गांधीनगर, एजेंसी
First Published:04-08-12 07:35 PM
Last Updated:04-08-12 08:33 PM
नब्बे के दशक में गुजरात में भाजपा के शासन का सूत्रपात करने वाले तथा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने नयी पार्टी बनाने की योजना की घोषणा की।
यहां संवाददाता सम्मेलन में 83 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री काशीराम राणा के भी पार्टी के इस्तीफे के साथ ही अपने फैसले की घोषणा की।
पटेल ने कहा कि कांशीराम राणा और मैंने पिछले 60 साल से पार्टी से सेवा की और हमें पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को पार्टी से त्यागपत्र भेजते हुए बड़ा दुख हो रहा है। हमने यहां इस दल को पाल-पोसकर बड़ा किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए मोदी पर करारा प्रहार किया कि पार्टी एक व्यक्ति का संगठन बन गयी है और भाजपा के सिद्धांतों से दूर चली गयी है। गरीब और मध्य वर्ग सरकार से नाखुश है जबकि मोदी मीडिया समेत किसी को सवाल नहीं करने दे रहे।
दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा से पहले प्रदेश भाजपा में मोदी विरोधी खेमे की अगुवाई कर रहे पटेल की इस घोषणा की कुछ समय से उम्मीद ही की जा रही थी और नये दल के गठन से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है।
13

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
भा जा पा के प्रधान-मंत्री पद के दावेदार में से एक, नरेंद्र मोदी को पहले गुजरात चुनाव की बैतरनी पार करनी होगी, जो केशुभाई के पार्टी छोड़ने के बाद मुश्किलों से भरा अब नरेंद्र मोदी को सिर्फ नाक से बोलने पर काम नहीं चलेगा, अब तो नाकों से चने चबाने
By Suraj Mandal (4th-August-2012 08:10:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
