ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
रामदेव के ट्रस्ट को सेवाकर विभाग का नोटिस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-06-12 05:33 PM
आयकर विभाग के बाद अब सेवाकर विभाग ने योग गुरु बाबा रामदेव के ट्रस्ट को 4.94 करोड़ रुपए के बकाए का भुगतान करने का नोटिस भेजा है। यह नोटिस ट्रस्ट को देशभर में आयोजित योग शिविरों से हुई आमदनी पर सेवा कर न देने के लिए भेजा गया है।
डीजीसीईआई की जासूसी एवं जांच इकाई ने रामदेव द्वारा संचालित ट्रस्टों की विभिन्न गतिविधियों के 2006 के बाद के खातों की जांच की। इससे पहले आयकर विभाग ने रामदेव के ट्रस्टों को 58 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा था।
नया नोटिस सेवाकर विभाग द्वारा हरिद्वार की पतंजलि योग पीठ को विभिन्न मूल्य वाले कूपनों की बिक्री के लिए भेजा गया है। ये कूपन योग शिविर आयोजन के लिए देश और प्रवासी लोगों को बेचे गए। पिछले पांच बरस में इन योग शिविरों में हजारों लोग शामिल हुए।
रामदेव के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हम सेवाकर विभाग की कार्रवाई का प्रतिरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हम नोटिस का जवाब दे रहे हैं। योग शिविर चिकित्सा राहत की श्रेणी में आते हैं और इनसे होने वाली आय को व्यावसायिक आमदनी नहीं माना जा सकता।
सूत्रों का कहना है कि रामदेव के योग कैंपों से आयोजित आमदनी सेवाकर के दायरे में आती है। लोग इन शिविरों में भाग लेने के लिए ये कूपन खरीदते हैं। सेवाकर के प्रावधानों के अनुसार, योग स्वास्थ्य एवं अनुकूलता सेवाओं की कर योग्य सूची में है।
02

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(3)
बाबा रामदेव को टैक्स चुकाकर देस बगती करे
By op kundra (4th-June-2012 08:58:PM)
जिस व्यक्ति ने स्वदेशी दवा का विकास एवं निर्माण कर न केवल लोगों का भला किया है बल्कि भारत सरकार पर बढ़ते अरबों खरबों के मोद्रिक बोझ को भी पाटने की कोशिश की - भला उसको पुरुस्कृत न कर दण्डित करना कहाँ का न्याय लगता है दिमागी तौर पर सरकार का दिवाला निकल गया
By S M Sharma (4th-June-2012 07:30:PM)
जनता मिलकर एक महीने में यदि सेवा कर चूका दे तो क्या सरकार एक महीने में सारा काला धन चूका देगी ?
By SANDEEP (4th-June-2012 06:21:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
