पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री गौड़ा को 'धोखेबाज' कहा
बेंगलुरू, एजेंसी
First Published:13-05-12 04:43 PM
Last Updated:13-05-12 06:29 PM
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने रविवार को मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा को 'धोखेबाज' कहा और उनकी तुलना शास्त्रों में वर्णित शैतान से की।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश के कारण मुख्यमंत्री पद दोबारा पाने की उनकी कोशिशों को झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की प्रशंसा और अपने पार्टी के नेतृत्व की आलोचना की।
उन्होंने कहा, ''कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी में एक महान गुण है। वह अपने पार्टी नेताओं के खिलाफ कोई आरोप लगने पर उनका बचाव करती हैं। लेकिन हमारी पार्टी के नेता बचाव नहीं करते हैं।''
येदियुरप्पा ने पहली बार सीधे तौर पर सदानंद गौड़ा पर हमला बोलते हुए कहा, ''एक धोखेबाज ने वादा पूरा नहीं किया और उपदेश दे रहा है। यह शास्त्रों में वर्णित शैतान की तरह है।''
मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान येदियुरप्पा की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, ''पहले लोग जनता की भलाई के लिए सत्ता में आते थे। लेकिन इन दिनों लोग सत्ता में गलत काम करने के लिए आते हैं।''
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरने के बाद येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सदानंद गौड़ा को अपना उत्तराधिकारी चुना था।
येदियुरप्पा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष शक्ति प्रदर्शन के लिए शनिवार को कम से कम सात मंत्रियों काइस्तीफा अपने पास मंगा लिया था।
उन्होंने रविवार को कहा, ''कई मंत्रियों ने मुझे इस्तीफा सौंप दिया है। वे नाराज हैं क्योंकि मुख्यमंत्री उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं उनके इस्तीफे पर सही समय पर निर्णय लूंगा।''
मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा इस समय नई दिल्ली में हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
