सोमवार, 20 मई, 2013 | 10:49 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
एनआरएचएम घोटाला: मिश्रा से हुई दोबारा पूछताछ
लखनऊ, एजेंसी
First Published:12-05-12 06:16 PM
Last Updated:12-05-12 06:18 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा को लगातार दूसरे दिन शनिवार को कार्यालय बुलाकर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के बारे में पूछताछ की।

ज्ञात हो कि सीबीआई ने दो मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) की हत्या के सिलसिले में शुक्रवार को भी मिश्रा से एक घंटे तक पूछताछ की थी। मिश्रा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री थे।

पूछताछ के बाद लखनऊ स्थित सीबीआई कार्यालय से बाहर निकले मिश्रा ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि एनआरएचएम घोटाले के सिलसिले में हुई सीएमओ विनोद आर्या (परिवार कल्याण) और सीएमओ बीपी सिंह की हत्या में संलिप्तता के आरोप में सीबीआई ने रविवार को सीएमओ एके शुक्ला को गिरफ्तार किया था। शुक्ला को मिश्रा का काफी करीबी माना जाता है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°