राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
आरुषि केस स्थगित, 9 मई को अगली सुनवाई
गाजियाबाद, एजेंसी
First Published:03-05-12 12:07 PM
गाजियाबाद की अदालत ने आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सुनवाई स्थगित कर दी है। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 9 मई रखी गई है, जिससे पहले सीबीआई कुछ और जानकारी कोर्ट को मुहैया करवाएगी।
कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि 9 मई तक वो तलवार दंपत्ति को हत्याकांड से संबंधित दस्तावेज सौंप दें। इसी आदेश के बाद कोर्ट ने केस की सुनवाई भी 9 मई तक के लिए टाल दी है।
बुधवार को सीबीआई कोर्ट ने आरुषि-हेमराज हत्या मामले में आरुषि की मां डॉ. नूपुर तलवार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल में रखने को कहा था। कोर्ट के फैसले के फौरन बाद नूपुर ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी।
अपने चार पेज के फैसले में अतिरिक्त जिला जज एस लाल ने बुधवार को कहा कि जमानत मिलने पर नूपुर सुनवाई की प्रक्रिया प्रभावित कर सकती हैं। उनके फरार होने की भी आशंका है। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। अतिरिक्त जिला जज एस लाल ने अपने निर्णय में कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और आरोपी लगातार अदालत में हाजिर होने से बचती रही और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही वह इस अदालत में हाजिर हुईं।

12

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल