मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका
एंटनी ने बीईएमएल ट्रक सौदे की जांच के दिए आदेश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-03-12 06:13 PM
भ्रष्टाचार के आरोपों पर कथित तौर पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सार्वजनिक उपक्रम बीईएमएल से जुड़े एक मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि ट्राटा ट्रकों की खरीद में कथित घोटाले से जुड़ी शिकायत की जांच जारी है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि एंटनी ने बीईएमल से जुड़े मामले की सीबीआई जांच का आदेश 21 फरवरी को दिया था, इस तरह 26 मार्च को इस बारे में एक खबर प्रकाशित होने से काफी पहले यह कदम उठाया गया था।
सोमवार को अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का एक साक्षात्कार प्रकाशित किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक लॉबीस्ट ने सेना के लिए दोयम दर्जे के वाहनों की खरीद को मंजूरी प्रदान करने के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये घूस की पेशकश की थी।
बीईएमएल द्वारा वाहनों की खरीद के घोटाले के बारे में 2009 की शिकायत पर एंटनी के कथित तौर पर कार्रवाई नहीं करने से पैदा हुए ताजा विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके मंत्रिमंडलीय सहकर्मी गुलाम नबी आजाद का एक पत्र पांच अक्टूबर 2009 को प्राप्त हुआ था। इसके बाद रक्षा मंत्री ने रक्षा उत्पाद सचिव से शिकायत में उठाए गए विभिन्न मुददों की जांच करने को कहा था।
विज्ञप्ति में बताया गया है, रिकार्ड से जाहिर होता है कि रक्षा मंत्रालय के सतर्कता विभाग और बीईएमएल मामले की जांच कर रही है तथा सीबीआई एवं बीईएमएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के बीच इन आरोपों पर पत्राचार भी हुआ है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
