फोटो गैलरी

Hindi Newsउप्र में धूमधाम से मनाई जा रही ईद

उप्र में धूमधाम से मनाई जा रही ईद

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में मंगलवार को धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। ईद के मद्देनजर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने...

उप्र में धूमधाम से मनाई जा रही ईद
एजेंसीTue, 29 Jul 2014 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में मंगलवार को धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। ईद के मद्देनजर पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐशबाग ईदगाह मैदान पहुंचकर प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी।

राज्यपाल ने ईदगाह मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद आनंद का त्योहार है। इस दिन सभी धर्म के लोगों को खुशी होती है। उधर, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पूरे प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद देता हूं। हमको संकल्प लेना है कि जिस प्यार-मोहब्बत से हम यह त्योहार मना रहे हैं, वही आगे भी बरकरार रखेंगे।’ उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। सूबे की मस्जिदों एवं ईदगाहों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ लगी हुई है।

मेरठ, सहरानपुर, वाराणसी, ,बरेली, सहारनपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हर्ष और उल्लास के साथ ईद मनाई जा रही है। ईद के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश, विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, बाजारों, सिनेमाघरों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें