फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत कर रहा अर्जुन मार्क-2 टैंक का विकास: अरुण जेटली

भारत कर रहा अर्जुन मार्क-2 टैंक का विकास: अरुण जेटली

भारत अर्जुन मार्क-2 मुख्य लड़ाकू टैंक (एमबीटीएस) के विकास में जुटा है। इससे पहले भारत अर्जुन मार्क-1 का उत्पादन कर चुका है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने लोकसभा को...

भारत कर रहा अर्जुन मार्क-2 टैंक का विकास: अरुण जेटली
एजेंसीFri, 25 Jul 2014 06:08 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत अर्जुन मार्क-2 मुख्य लड़ाकू टैंक (एमबीटीएस) के विकास में जुटा है। इससे पहले भारत अर्जुन मार्क-1 का उत्पादन कर चुका है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने लोकसभा को बताया कि एमबीटीएस की जरूरत का आकलन किया जा चुका है और दीर्घकालिक एकीकृत भावी योजना दस्तावेज 2012-27 में इसे रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि टी-90 टैंक का निर्माण देसी रूप से आयुध फैक्ट्री बोर्ड इस हथियार के मूल विनिर्माता की अनुमति से कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें