फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस अब बहुमत के करीब, विकास कार्यों में तेजी लाये: भाजपा

कांग्रेस अब बहुमत के करीब, विकास कार्यों में तेजी लाये: भाजपा

उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर मिली जीत के लिये कांग्रेस को बधाई देते हुए भाजपा ने आज कहा कि परिणाम आने के बाद अब प्रदेश सरकार बहुमत के बहुत करीब पहुंच गयी है। इसलिये प्रदेश के...

कांग्रेस अब बहुमत के करीब, विकास कार्यों में तेजी लाये: भाजपा
एजेंसीFri, 25 Jul 2014 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर मिली जीत के लिये कांग्रेस को बधाई देते हुए भाजपा ने आज कहा कि परिणाम आने के बाद अब प्रदेश सरकार बहुमत के बहुत करीब पहुंच गयी है। इसलिये प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आनी चाहिये।
    
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय भटट ने यहां जारी एक बयान में कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत दो पहलू हैं और राज्य के तीनों विधानसभा उपचुनावों मे जनता द्वारा दिये गये परिणामों को पार्टी स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अभी तक अपने आप को अस्थिर कहती थी लेकिन अब उपचुनावों के परिणाम आने के बाद वह बहुमत के बहुत करीब पहुंच गयी है। इसलिये प्रदेश के विकास कार्यों में अब तेजी दिखायी जानी चाहिए।
    
जीत के बाद अब 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 35 सदस्य हो गये हैं जो बहुमत के 36 के आंकड़े से केवल एक सीट पीछे है। भट्ट ने हालांकि कांग्रेस पर उपचुनावों में सभी सीटों पर सत्ताबल और धनबल का खुलकर दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने जनता को चारों ओर से छलकर जीत हासिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि धारचूला विधानसभा के बौना बूथ पर पुन: मतदान होने से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी के साथ ही बाहुबल के प्रयोग में भी कोई कोताही नहीं बरती।
    
भाजपा नेता ने कहा कि जनता द्वारा दिये गये जनादेश के बाद अब बहुमत के बेहद करीब होने से कांग्रेस को अपने आपसी झगड़ों में न उलझकर प्रदेश के आपदाग्रस्त क्षेत्रों की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व की भांति रचनात्मक विपक्ष की भूमिका में प्रदेश को बचाने का कार्य करती रहेगी क्योंकि कांग्रेस ने कभी शराब माफियाओं से मिलकर प्रदेश को लूटने का प्रयास किया है। हम समय-समय पर कांग्रेस के इस जनविरोधी कृत्यों से जनता को अवगत करायेंगे और सरकार को आगाह करते रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें