29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
परफेक्शन है बहुत जरूरी: सुमित सौरभ
हिन्दुस्तान नई दिशाएं
First Published:05-12-12 02:06 PM
सुमित सौरभ, प्रबंधक (डिजाइन सर्कल)
निफ्ट दिल्ली से टेक्सटाइल डिजाइनिंग का कोर्स करने के दौरान मुझे लगा कि इस क्षेत्र में परफेक्शन की कमी है। जो भी इस क्षेत्र में करियर बनाने आए, वह परफेक्ट होकर बाहर जाए। उसे इस क्षेत्र की पूरी-पूरी जानकारी हो। प्रोडक्शन से लेकर मार्केटिंग, मैनेजमेंट और रिटेल तक में उसकी पकड़ हो। इसी के तहत मैंने 2009 में डिजाइन सर्कल की स्थापना की। कोचिंग सेंटर का उद्देश्य सुपर 15 मॉडल के आधार पर फैशन एवं डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को कोचिंग देना है, जहां निफ्ट/ एनआईडी/ एफडीडीआई में दाखिले के लिए तैयारी करवाई जाती है। यह सिलसिला बीते चार सालों से चल रहा है। अक्सर लोगों को यह लगता है कि डिजाइनर सपनों की दुनिया में विचरण करते हैं, लेकिन असलियत यह है कि उनका काम काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि बाजार की मांग के अनुरूप किसी खास प्रोडक्ट, सीजन और प्राइज को ध्यान में रख कर उन्हें काम करना पडम्ता है। पिछले कुछ वर्षों में यह क्षेत्र तेजी से बदला है। मेरा मानना है कि इस क्षेत्र में कामयाबी के लिए कोचिंग के साथ-साथ सही मार्गदर्शन की भी जरूरत है। जब तक सोच क्रिएटिव नहीं होगी आप कामयाब नहीं हो सकते। आप स्कैचिंग बढिया करते हैं, लेकिन दिमाग और हाथ दोनों बराबर चलने चाहिए। अगर तरक्की करनी है तो दिल-दिमाग दोनों खुले रखने होंगे। किसी इंस्टीटय़ूट से डिग्री तो हासिल कर लेंगे, लेकिन सिर्फ उससे काम नहीं चलेगा, जागरूकता बहुत जरूरी है। कौन-सा नया ट्रेंड आया है, इसकी जानकारी जरूरी है। आपकी ड्राइंग अच्छी है, नये ट्रेंड्स की जानकारी भी है, इस फील्ड के लोगों से आपकी जान-पहचान भी अच्छी है, लेकिन इंग्लिश भाषा पर पकड़ नहीं है तो भी आप पिछड़ जाएंगे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल