छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
सबको भाएगा यह स्वाद
पूजा कौशिक
First Published:28-12-12 12:34 PM
नए साल के अवसर पर अपनी रसोई में आप कुछ न कुछ खास बनाने की योजना बना रही होंगी। इस बार पेश हैं कुछ खास रेसिपी, जो आपकी मस्ती को स्वाद से लबरेज कर देंगी।
पनीर फिंगर
विधि
इसे बनाना बिल्कुल आसान है। पनीर के टुकड़ों को उंगली के आकार में काट लें। अब बेसन, भूना हुआ जीरा, दही, पीली मिर्च पाउडर, नमक, अदरक, लहसुन और नीबू रस एक साथ मिला लें। अब इस घोल में टुकड़े काटकर एक घंटे के लिए डुबोकर रख दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इन टुकड़ों को तल लें। इन सबके ऊपर चाट मसाला डालें। हरी या लाल चटनी के साथ परोसें। नेचू स्टर फ्राई
सामग्री
- मक्का चिप्स: 4 कप
- प्याज कटे : आधा कप
- शिमला मिर्च कटी हुई : आधा कप
- कटी हुई गोभी : आधा कप
- बेक्ड बींस: एक चौथाई कप
- प्रोसेस्ड चीज कद्दूकस: चौथाई कप
- दूध: 3 से 4 कप
- मक्खन: एक बड़ा चम्मच
- नमक और काली मिर्च पाउडर: स्वादानुसार सालसा के लिए:
- टमाटर: आधा कप (बिना बीज के बारीक कटे हुए)
- लहसुन: एक बड़ा कटा हुआ
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई: 1
- चीनी: आधा चम्मच,
- जीरा पाउडर: आधा चम्मच
- नमक और काली मिर्च: स्वादानुसार सजावट के लिए:
- दो प्याज बारीक कटे हुए
- कद्दूकस पनीर विधि
एक पैन में मक्खन गर्म करें और प्याज भूनें। जब वे पारदर्शी हो जाएं तो उसमें शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डाल दें। 2 से 3 मिनट के लिए भून लें। अब इसमें बेक्ड बींस और साल्सा के लिए एकत्रित की हुई सामग्रियों को अच्छी तरह मिला दें। एक से दो मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद पनीर, दूध, नमक और काली मिर्च मिलाएं और उसे अच्छी तरह उबलने तक चलाती रहें। अब मक्का चिप्स को एक बड़े कटोरे में डालें। उसके ऊपर तैयार की गई स्टर फ्राई सामग्री को डाल दें और प्याज के साथ सजावट करें। मसाला इडली सामग्री
- सूजी: ढाई कप, मठ्ठा: 4 कप
- नारियल तेल: 3 बड़े चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- उड़द दाल: एक चम्मच
- चना दाल: एक चम्मच
- सरसों: एक चम्मच
- ताजा नारियल बारीक कटा: 3 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च कटी हुई: 2
- कड़ी पत्ता: 4
- ईनो: एक बड़ा चम्मच
- नारियल या कोई अन्य तेल चिकनाई के लिए। विधि
सूजी, मठ्ठा, दो चम्मच तेल और नमक को एक कटोरे में मिलाकर तीस मिनट के लिए अलग रख लें। अब एक पैन में एक चम्मच तेल को गर्म करें और उसमें उड़द दाल, चना दाल और सरसों डाल लें। जब ये चटकने लगे तो उसमें नारियल, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर कुछ सेकेंड के लिए पकाएं। अब इन सब को सूजी के घोल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ईनो डाल दें और थोड़ा सा पानी उसमें मिला लें। जब बुलबुले उठने लगें तो इसे अच्छी तरह मिला लें। अब इस घोल को चिकनाई लगे इडली सांचे में डाल दें और 8 से 10 मिनट के लिए भाप में पकाएं। गर्मागर्म चटनी के साथ परोसें। यदि आप इडली को और अधिक मसालेदार बनाना चाहती हैं तो बनी हुई इडली को टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में तेल डालें। इसमें प्याज डालकर भूनें और कटे हुए टमाटर डालें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, हींग, गर्म मसाला या पावभाजी मसाला मिला दें। अब इस मिश्रण में कटी हुई इडली डालें और धीमी आंच पर कुछ देर के लिए चलाती रहें। इसे धीमी आंच पर से उतार लें और गर्मागर्म परोसें। अमेरिकन चॉप्सी सामग्री
-उबले हुए नूडल्स: एक कप
-फ्राइड नूडल्स: डेढ़ कप
-कटी हुई पत्ता गोभी: 2 कप
-बारीक कटे छल्लेदार प्याज: आधा कप
-स्प्राउट्स: आधा कप
-फ्रेंच बींस: आधा कप
-कटी और उबली हुई गाजर: आधा कप
-मिर्च की चटनी: एक चम्मच
- तेल: चार चम्मच चटनी बनाने के लिए:
- भूरा सिरका: चौथाई कप
- चीनी : चौथाई कप
- पानी: एक कप
- मैदा: दो बड़े चम्मच
- सोया सॉस: एक बड़ा चम्मच
- टमाटर सॉस: चार बड़े चम्मच
- वेज मोमोज: 8 विधि
सबसे पहले चटनी बनाते हैं। इसके लिए सभी सामग्री को एक पैन में मिलाकर अच्छी तरह उबलने दें। तब तक पकाएं जब तक कि चटनी गाढ़ी न हो जाए। इसके बाद एक पैन में तेज आंच पर तेल गर्म करें। उसमें पत्ता गोभी, प्याज, स्प्राउट्स, फ्रेंच बींस और गाजर मिला लें। अब इसे 3 से 4 मिनट के लिए आंच पर भून लें। इसमें आधी सॉस मिलाएं। इसके बाद उबले हुए नूडल्स, मिर्च की चटनी और नमक मिलाकर
कुछ मिनट के लिए पकाएं। अब आधे फ्राइड नूडल्स को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गर्मागर्म। एक बाउल में डालें और ऊपर से फ्राइड नूडल्स डाल लें। साथ ही वेज मोमाज रखकर ऊपर से बची हुई सॉस डालकर परोसें। मन्नू मैडम बता रही हैं कुकरी टिप्स -केक पर आइसिंग या क्रीम को एक समान फैलाने के लिए बीच-बीच में चाकू को गर्म पानी में डालती रहें।
-चीज या पनीर को कद्दूकस करते समय कद्दूकस पर थोड़ी सी चिकनाई लगा लें। पनीर चिपकेगा नहीं।
-इंस्टेंट टमाटर प्यूरी बनाने के लिए टमाटर को आधा काटकर बारीक छेदों में से कद्दूकस कर लें। मिक्सी की आवश्यकता नहीं रहेगी।
-सलाद में लहसुन की महक देने के लिए सलाद बाउल पर लहसुन की कली को काटकर रगड़ लें।
-धनिया, मेथी या पालक को चाकू से काटने की जगह कैंची से काटना अधिक आसान होता है।
-जिस पानी में आपने सब्जियों को उबाला है, उसे कभी फेंके नहीं। इसका इस्तेमाल आटा गूंदने या सूप बनाने में कर सकती हैं।
-ऑमलेट बनाते समय पहले पैन में घी डालकर तेज गर्म कर लें। इसके बाद आंच पर से उतारकर उसमें ऑमलेट का मिश्रण डालें। अब इसे धीमी आंच पर पकाएं।
-यदि आप मीट को डीप फ्रीजर में फ्रीज कर रही हैं तो उसे अच्छी तरह स्टील फॉइल में कवर करके रखें।
-पार्टी के समय कोल्ड ड्रिंक या जूस परोसते समय ऊपर से थोड़ा सोडा डाल दें। सतह पर दिखने वाले बुलबले जूस को आकर्षक बना देंगे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल