शनिवार, 25 मई, 2013 | 14:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
आईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
 
जैसी त्वचा वैसा मेकअप
मोनिका शर्मा
First Published:28-12-12 12:31 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मेकअप आपकी खूबसूरती को उभारता है, पर जो मेकअप करीना, दीपिका या रैंप मॉडल्स पर अच्छा लगता हो, वह आप पर भी अच्छा लगे, यह जरूरी नहीं। मेकअप का नियम कहता है कि त्वचा के रंग का ध्यान रखना भी जरूरी है।

नए साल की पार्टी हो या कोई अन्य आयोजन, खुद को खास लुक में देखना सबको अच्छा लगता है। खूबसूरत व आकर्षक दिखने की यही चाह नए मेकअप ट्रेंड्स अपनाने को प्रेरित करती है। पर आप यह भूल जाती हैं कि उनकी त्वचा का रंग कैसा है, उस पर कैसा मेकअप सूट करेगा।

रंग के हिसाब से चुनें बेस
त्वचा पर कौन से रंग का फाउंडेशन सही रहेगा, इसे जानने के लिए गाल के उभरे हुए भाग पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं। बेस बनाने के लिए सांवले रंग की महिलाएं त्वचा की रंगत के अनुसार एक शेड हल्का फाउंडेशन लगाएं, उस पर पीच रेडिश ब्राउन या नेचुरल शेड का ब्लशऑन प्रयोग करें। जिन महिलाओं का रंग साफ है वे त्वचा से मेलखाते फाउंडेशन शेड प्रयोग करें। दिन में हल्के व रात में गहरे शेड के ब्लशऑन उपयोग करें। मेकअप से पहले चेहरे को क्लींजिग मिल्क से साफ करें, टोनर व मॉइस्चराइजर लगा लें। 

आंखों पर दें खास ध्यान
गोरे रंग पर गहरी काली आंखें बेहद सुंदर लगती हैं। ऐसी महिलाएं आंखों पर क्रीस बेस्ड कंसीलर लगाएं। बेहद लाइट शेड का आइशैडो लगाएं। इसके बाद आंखों पर मोटा लाइनर व मोटा काजल लगाकर मस्कारा लगा लें। गेहुंए रंग पर कैटी आइज भी बेहद जंचती है। इसके लिए त्वचा से हल्के रंग का आइशैडो लंबे आइशेडो ब्रश से लगाएं। लिक्विड लाइनर को आइलैश लाइन के ऊपर लगाते हुए आंख के कोने तक ले जाएं, ऊपर की तरफ मोड़ते हुए लगाएं। पसंद के हिसाब से लाइन को मोटा कर सकती हैं। नए साल की पार्टी के दौरान आंखों को स्मोकी लुक से सजा सकती हैं। इसके लिए आइलिड पर हल्के काले या नीले रंग का आइशैडो लगा सकती हैं। आंखों को उभारने के लिए सिल्वर कलर का हाईलाइटर लाग सकती हैं। आंखों के ऊपरी व निचले हिस्से पर  बोल्ड लाइनर लगाएं। एक कोट मैजिक मसकारा भी लगा सकती हैं। बोल्ड काजल के साथ यह लुक गेहुंए और सांवले दोनों ही रंग पर जंचेगा।

खूबसूरत होंठ
गोरे रंग पर होंठों को बेबी पिंक लुक दें। इसके लिए होंठों पर लिप बाम लगाकर थोड़ी देर को छोड़ दें, फिर हल्के लिप लाइनर से होंठों को शेप देकर लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाकर ऊपर से शाइनी ग्लॉस लगाएं। आंखों पर डार्क मेकअप है तो होंठों पर हल्के शेड की लिपस्टिक या फिर लिप ग्लॉस ही लगाएं। गेहुंए रंग पर हॉट पिंक या लाल रंग लगाएं। सांवले रंग पर लाइट शेड में पीच और ब्राउन शेड प्रयोग कर सकती हैं।
(सौंदर्य विशेषज्ञा भारती तनेजा से बातचीत पर आधारित)

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°