खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
फिल्म ‘वीर’ से अपसेट हुए थे
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:22-12-12 10:49 AM
सलमान पर आरोप लगता है कि वह निर्देशक के काम में दखलंदाजी करते हैं, पर सच यह है कि निर्देशक की बात मानने की वजह से ही उनकी फिल्में असफल भी हुई हैं। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म ‘वीर’ है।
लोग कहते हैं कि अनिल शर्मा निर्देशित 2 घंटे 38 मिनट लंबी फिल्म ‘वीर’ देखने के बाद सलमान खान को अहसास हो गया था कि इस फिल्म को बॉक्स आफिस पर सफलता नहीं मिलेगी, इसलिए सलमान ने स्वयं एडिटिंग टेबल पर बैठ कर फिल्म ‘वीर’ की लंबाई एक घंटा पचपन मिनट कर दी थी। सलमान का दावा था कि अब यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपर हिट होगी, मगर निर्देशक ने जिद करके फिल्म ‘वीर’ को दो घंटे 38 मिनट की लंबाई के साथ रिलीज किया, जिसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए खुद सलमान बताते हैं-‘मैं तो ‘वीर’ से बहुत अपसेट हुआ। मैंने मेहनत करके फिल्म की लंबाई कम की थी, पर निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘गदर’ फिल्म का उदाहरण देते हुए मुझसे कहा कि लंबी अवधि वाली फिल्में चलती हैं। निर्देशक मेरी बात मानने को तैयार न थे। फिल्म का कैप्टन तो निर्देशक ही होता है, इसलिए अनचाहे मुझे उनकी बात माननी पड़ी और निर्देशक के अडियल रवैए की वजह से फिल्म का जो हश्र हुआ, वह सभी को पता है। किसी फिल्म में सलमान के इस ढंग से हस्तक्षेप का यह संभवत: पहला मामला था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
