शनिवार, 25 मई, 2013 | 18:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
कई बड़े कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे।बस्तर में नक्सली हमला, एक कांग्रेसी नेता की मौत।
 
इंटरनेशनल रॉक आर्ट फेस्टिवल का मजा
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:21-12-12 01:57 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पेंटिंग प्रेमियों के लिए राजधानी का यह सप्ताह बेहद खास है। इस हफ्ते पेंटिंग के कुछ फेस्टिवल तो हो ही रहे हैं, कई पेंटिंग प्रदर्शनियां भी पूरे-पूरे महीने के लिए शुरू हो रही हैं। इस हफ्ते की कला प्रदर्शनी में इंटरनेशनल रॉक आर्ट फेस्टिवल 2012 खास है। इसका आयोजन संस्कृति मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। केन्द्र के जनपथ स्थित परिसर में आगामी 25 जनवरी तक दुनिया के अनेक देशों के नामचीन कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। सुबह 10 से शाम 7 बजे तक कलाप्रेमी यहां प्रदर्शित कलाकृतियों को देख सकते हैं।

दूसरी तरफ, गुड़गांव के सुशांत लोक फेज-1 में स्थित कॉरटय़ार्ड मेरियोट होटल में एक प्रदर्शनी शुरू हुई है, जिसका नाम है ओएमजी यानी ओ माई गॉड। 16 फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में रोहित शर्मा, आनन्द पंचाल, रमेश कुमार, श्याम मुखर्जी, आंचल आदि की कलाकृतियां शामिल हैं।

फोटोग्राफी के दीवाने हैं तो मंडी हाउस के त्रिवेणी कला संगम में स्थित गैलरी आर्ट हैरिटेज में पहुंच सकते हैं। यहां पाब्लो बार्थोलोम्यू के फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी द कोलकाता डायरीज चल रही है। आप यहां 23 जनवरी तक प्रात: 11 से शाम 7 बजे तक एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ्स की खूबसूरती को निहार सकते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°