शनिवार, 25 मई, 2013 | 08:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मुफ्त में बना डाली फिल्म
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:15-12-12 12:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पटकथा लेखक-निर्देशक तेजस पडिया ने मुफ्त में फिल्म बना डाली। कलाकारों और तकनीशियनों ने उनकी फिल्म ‘लो! हो गई पार्टी’ में काम करने के लिए एक भी पैसे नहीं लिए। पडिया बताते हैं, ‘मैं लम्बे समय से इस उद्योग में हूं और कई निर्देशकों का सहायक रहा हूं। मुझे लोगों ने फंडिंग के लिए कम्पनियों और अन्य जगहों पर भेजा, लेकिन कहीं काम नहीं बना। इसलिए मैंने बिना पैसे लगाए फिल्म बनाने की सोच ली।’ उन्होंने कहा कि फिल्म में मनोज जोशी और सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों ने युवा चेहरों के साथ काम किया है और उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया। निर्देशक को हालांकि इसके कारण कलाकारों और तकनीशियनों द्वारा दिए गए समय के साथ सामंजस्य बिठाना पडम और शूटिंग पूरा करने में उन्हें नौ महीने से अधिक लगे। जबकि आम तौर पर एक शूटिंग 21 दिनों में पूरी हो जाती है। पडिया फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करेंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°