चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
आगरा में ‘नटराज’ छऊ से सजेगा रंगमंच
अरशाना
First Published:14-12-12 11:20 AM
दिल्ली के आसपास कई शहरों में तमाम तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां होती हैं। आप इनमें आसानी से शिरकते हैं। मसलन 17 दिसंबर से आगरा में एक खास थिएटर फेस्टिवल नटराज का आयोजन हो रहा है। तीन दिन के इस फेस्टिवल में भास और कालिदास जैसे नाटककारों के शास्त्रीय नाटकों का मंचन एक खास शैली में किया जाएगा। अरशाना की रिपोर्ट।
अगर आप नाटक देखने के शौकीन हैं तो 17 से 19 दिसंबर के बीच आगरा में नटराज थिएटर फेस्टिवल का आनंद ले सकते हैं। इस फेस्टिवल में आप पांच नाटक देख देखेंगे। पांचों नाटक संस्कृत के जाने-माने नाटक हैं, जिनमें से चार नाटक हिंदी और एक बांग्ला भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा। खास बात यह है कि ये नाटक सेमी म्यूजिकल फॉर्म में होंगे। दरअसल इन नाटकों को बिहार, उड़ीसा और कोलकाता के मशहूर लोक नृत्य छऊ के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाएगा। ये फेस्टिवल आवाज कला मंच, आगरा और प्रतिभा सांस्कृतिक संस्थान, नई दिल्ली की तरफ से किया रहा है।
फेस्टिवल के संयोजक और आवाज कला मंच के निर्देशक डिंपी मिश्रा बताते हैं कि आगरा में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। डिंपी बताते हैं कि 17 दिसंबर को फेस्टिवल की शुरुआत भास के लिखे नाटक कर्णभारम से की जाएगी जिसका निर्देशन नीरज कुंदेर ने किया है। इंद्रावती नाटय़ समिति, मध्य प्रदेश इस नाटक को प्रस्तुत करेगी। इसी दिन आप ज्योतिरिश्वर ठाकुर का लिखा नाटक धूर्तसमागम भी देखेंगे। इसे कैलाश कुमार ने डायरेक्ट किया है। यह नाटक हिमाचल प्रदेश स्थित भरत नाटय़ संस्थान की ओर से किया जाएगा। फेस्टिवल के दूसरे दिन यानी 18 दिसंबर को कालिदास के लिखे दो नाटक विक्रमोर्वशीयम और अभिज्ञान शाकुंतलम का मंचन किया जाएगा। विक्रमोर्वशीयम का निर्देशन कमलेश मालवीय ने किया है। यह नाटक मध्य प्रदेश के रंगदर्पण की ओर से किया जाएगा। अभिज्ञान शकुंलतम के निर्देशक देवाशीष दत्ता हैं। यह नाटक कोलकाता की इंस्टीटय़ूट ऑफ परपिचुअल आर्ट्स की तरफ से किया जाएगा। यह नाटक बांग्ला भाषा में होगा।
फेस्टिवल के अंतिम दिन यानी 19 दिसंबर को केवल एक नाटक मध्यमव्यायोग का मंचन किया जाएगा। यह भी भास का लिखा नाटक है जिसके निर्देशक भूमिकेश्वर सिंह हैं। इसे नई दिल्ली का प्रतिभा सांस्कृतिक संस्थान प्रस्तुत करेगा। इस दिन एक सेमिनार का आयोजन भी होगा जिसमें वरिष्ठ रंगकर्मी शिरकत करेंगे।
सारे नाटक गायत्री पब्लिक स्कूल स्थित श्री राम प्रेक्षागृह में होंगे। जबकि सेमिनार केंद्रीय हिंदी संस्थान स्थित नजीर सभागार में होगा। पास के लिए इस फोन नंबर पर संपर्क करें- 09837774940 यहां भी जा सकते हैं आप
जयपुर: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ राजस्थान
अगर आप अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के शौकीन हैं तो इस फेस्टिवल में जा सकते हैं। 16 दिसंबर को यह फेस्टिवल दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। ज्यादा जानकारी के लिए www.allevents.in पर क्लिककर सकते हैं। चंडीगढ़: वेडिंग एशिया
यह इवेंट 14 दिसंबर को शुरू हुआ और 16 दिसंबर तक चलेगा। अगर आप इस सीजन के लेटेस्ट ब्राइडल ट्रेंड से वाकिफ होना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। यहां से आप ब्राइडल परिधान या एक्सेसरीज की खरीदारी भी कर सकते हैं। ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट भी आपको यहां मिल जाएंगे। इवेंट में लाइव म्यूजिक और फैशन शो भी आयोजित किए जाएंगे। होटल ताज में हो रहे इस इवेंट की पूरी जानकारी आपको 0172 6613000 फोन नंबर से मिल जाएगी। नोएडा: क्रिसमस सेलिब्रेशन
क्रिसमस आने वाला है तो क्रिसमस पार्टी भी होंगी। क्वांटम क्लब में जिंगल जैम क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। 23 दिसंबर को हो रही इस पार्टी में डांस और सेलिब्रेशन का पूरा मौका आपको मिलेगा। दोपहर के 1 बजे से शुरू हो रही इस पार्टी में म्यूजिक की कमान होगी डीजे आकांक्षा और डीजे आस्था के हाथों में इसलिए सुर लहरियां बिखरने में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। अधिक जानकारी के लिए www.quantum.com पर क्लिक करें । चंडीगढ़: एक शाम रफी के नाम
अगर आप पुराने गाने सुनकर अपनी शाम रूमानी बनाना चाहते हैं तो 24 दिसंबर को चंडीगढ़ में यादगार-ए-रफी म्यूजिकल प्रोग्राम में शिरकत कर सकते हैं। टैगोर थिएटर में यह कार्यक्रम होगा। पूरी जानकारी के लिए आप फोन नंबर 0172 2724278 पर कॉल सकते हैं। गुड़ागांव: गुरुदास मान लाइव कॉन्सर्ट
21 दिसंबर को आप गुडम्गांव के साउथ प्वाइंट मॉल स्थित रीनो में गुरुदास मान को सुन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप alizaidi4u@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल