ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मोटी महिलाएं ज्यादा मात्रा में कम बार खाएं
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:07-12-12 08:08 PM
दिन में छह बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करने की बजाय तीन बार ज्यादा मात्रा में भोजन करना मोटापाग्रस्त महिलाओं के रक्त में वसा की मात्रा को कम करता है। इसके अलावा यह हृदय संबंधी रोगों के खतरे को भी घटाता है। यह जानकारी हाल ही में हुए एक अध्ययन से मिली।
अध्ययन का नेतृत्व करने वाले मिसौरी विश्वविद्यालय के आहार एवं व्यायाम शरीर विज्ञान विभाग के पीएचडी विद्यार्थी टिम हेडेन ने बताया कि हमारे आंकड़ों के अनुसार मोटापाग्रस्त महिलाओं के लिए दिन भर में अधिक मात्रा में कम बार खाना, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अधिक बार भोजन करने की तुलना में अधिक फायदेमंद है।
शोध पत्रिका 'ओबेसिटी' के मुताबिक हेडेन ने कहा कि समय के साथ लगातार प्रत्येक दिन कम बार अधिक मात्रा में भोजन करना महिलाओं के रक्त में वसा के स्तर को कम करता है और उनमें हृदय सम्बंधी रोगों के पैदा होने के खतरे को भी घटाता है।
हेडेन और अन्य शोधकर्ताओं ने मोटापाग्रस्त महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन में यह पता लगाने की कोशिश की कि भोजन तुरंत किस तरह से रक्त शर्करा और रक्त-वसा स्तरों को प्रभावित करता है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
