गुरुवार, 20 जून, 2013 | 10:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
बच्चों संग चलें ‘सपनों की पगडंडी’ में
First Published:01-12-12 03:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
राजधानी में उत्सवों की बहार तो हमेशा ही रहती है, लेकिन कभी-कभी कुछ खास उत्सव कलाप्रेमियों को आकर्षित किए बगैर नहीं रह पाते। इस हफ्ते भी कई प्रमुख उत्सव हैं लेकिन खास उत्सवों में बच्चों की प्रतिभाओं से सजा उत्सव सपनों की पगडंडी प्रमुखता से शामिल है। इस उत्सव में अनेक नाटय प्रस्तुतियां शामिल हैं जिनमें बच्चे अपनी प्रतिभा से आपका मन निश्चित ही मोह लेंगे।

जगदंबा कैंप के 50 बाल कलाकार इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं जो आज से शुरू हो रहे इस दो दिवैसीय वार्षिक क्रिएटिव कला उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। श्री अरविंदो सोसायटी कैंपस में शुरू हो रहे इस उत्सव में 6 से 18 वर्ष तक की उम्र के गरीब बच्चे शामिल हो रहे हैं। इस उत्सव का निर्देशन कर रहे हैं जानेमाने पपेटियर दादी पद्मजी।

नौ दिवसीय दिल्ली आईबीएसईएन फेस्टिवल भी आज से ही शुरू हो रहा है। कमानी ऑडिटोरियम, एलटीजी ऑडिटोरियम और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम में हो रहे इस उत्सव में देश ही ही विदेश के भी थिएटर ग्रुप आ रहे हैं जिनमें पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, नॉर्वे आदि के ग्रुप शामिल हैं।

द मास्टर बिल्डर के नाम से कोलकाता के ग्रुप के नाटक से फेस्टिवल का शुभारम्भ होने वाला है। यह प्रस्तुति हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में है। इसके अलावा ह्वेन वी डेड अवेकेन, घोस्ट्स, गुड़िया का घर, द लेडी फ्रॉम द सी, जय जवान पार्टी, ए इनमी ऑफ द पीपुल आदि प्रस्तुतियां शामिल हैं। अमररास डेजर्ट म्यूजिक फेस्टिवल सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जोरबा केन्द्र में शुरू हो रहा है। आज से शुरू हो रहे इस दो दिवसीय संगीतोत्सव में आप डेजर्ट के संगीत का आनन्द उठा सकते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°