मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ गोपनीय तरीके से यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त
बचत और स्टाइल मानसून सेल
अशोक कुमार
First Published:17-08-12 11:34 AM
जहां एक ओर धीरे-धीरे गर्मी तेवर दिखाकर वापस लौट रही है, तो वहीं दूसरी ओर बाजार आपके लिए मौसमी सेल के दरवाजे खोल चुका है। चारों ओर फैली मंहगाई की महामारी से लोग परेशान हैं, लेकिन फिलहाल मंहगाई पर से अपना ध्यान हटाइए और फोकस कीजिये सीजनल सेल में ताबड़तोड़ दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर पर। सस्ते में अच्छी खरीदारी और बचत के लिए आपके लिए कौन सी जगह ज्यादा मुफीद रहेगी बता रहे हैं अशोक कुमार
क्या आप पिछले कई महीनों से अपने लिए कुछ कपड़े खरीदने का मन बना रहे थे लेकिन महंगाई डायन के चलते आप अपने पैर समेट कर बार-बार दुबक जाते थे। अपने पुराने स्टॉक को जल्द से जल्द क्लीयर करने के लिए बहुत सी कंपनियों ने डिस्काउंट ऑफर बाजार में पेश किए हैं। अब आप खरीदारी के लिए निकल सकते हैं क्योंकि सभी ब्रांडेड और गैर ब्रांडेड कपड़ों पर छूट चल रही है। चाहे महिलाओं के परिधान हों या पुरुषों के, सब पर खासी छूट है। वहीं गर्मियों से जुड़े खास तरह के जूते-चप्पल पर भी बंपर छूट बाजार में मिल रही है।
कपड़ों पर छूट
सरोजनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, लक्ष्मी नगर, साउथ एक्स, हौज खास, महिपालपुर, पश्चिम विहार, ज्वाला हेड़ी कुछ ऐसे मार्केट हैं, जहां ढेरों सिंगल ब्रांड शोरूम, मल्टी ब्रांड शोरूम पर सेल डिस्काउंट ऑफर चल रहे हैं। गैर ब्रांडेड मार्केट के सेल ऑफर
राजधानी के साथ ही साथ बाहर से यहां आकर शॉपिंग करने वाली लड़कियों और महिलाओं के फेवरेट मार्केट सरोजनी नगर में लेडीज वियर सलवार कुर्ती, लैगिंग्स, जैगिंग्स, टय़ूनिक, हरम पैंट आदि पर 30 से 50 प्रतिशत का सेल ऑफर अलग-अलग स्थानों पर चल रहा है। वहीं स्कर्ट टॉप, पलैजो, लांग टीशर्ट, टीशर्ट आदि पर 25 से 35 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। लड़कों के लिए यहां पर हाफ टीशर्ट और हाफ शर्ट पर भी 30 से 50 प्रतिशत का सेल ऑफर चल रहा है। सरोजनी नगर के व्यापारी सतीश कहते हैं अभी हमारे यहां करीब-करीब सभी गर्मी में पहने जाने वाले कपड़ों पर छूट चल रही है, क्योंकि हम इनका स्टॉक नहीं करना चाहते हैं। दरअसल इसे हमें साल भर तक इन्हें संभाल कर रखना पड़ता है जो बहुत ही मुश्किल भरा काम है। इसलिए अभी आपको आधे दाम या आधे से भी कम दाम में सामान उपलब्ध हो जायेगा। वहीं करोल बाग और लक्ष्मी नगर मार्केट में भी लेडीज कपड़ों पर 25 से 45 प्रतिशत तक के सेल ऑफर चल रहे हैं, जिनमें कुर्ती और टय़ूनिक मुख्य हैं। वहीं गैर ब्रांडेड जींस और शर्ट, टी शर्ट पर भी 25 से 35 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। करोलबाग में शॉप चलने वाले राकेश शर्मा कहते हैं हम आजकल ऑफर इसलिए देते हैं कि इस ऑफरों के सीजन में भी हम अपनी पहुंच खरीदार तक बनाये रखें। लाजपत नगर में आपको इंडियन, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न आउटफिट्स में ढेर सारे नए पैट्र्न्स पर ऑफर सेल मिल जायेगी। वेस्टर्न ड्रेसेज में आपको मिड्डीज में हर कलर्स और प्रिंट्स मिलेंगे, जिन पर 20 से 40 प्रतिशत तक सेल ऑफर हैं। इसी सेल ऑफर की रेंज में आप आर्ट या ग्राफिक प्रिंट वाली शर्ट-स्कर्ट भी खरीद सकती हैं। शर्ट स्टाइल, पोंचो टप्स कैप्रीज और ट्राउजर्स आप 250 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में ले सकती हैं, जबकि बिना ऑफर के इनकी कीमत 400 से 500 रुपये के बीच शुरू होती है। साथ ही सूट पीस 350 रुपये में और धोती पैंट्स150 रुपये में आपको मिल जाएंगे। कॉटन स्टोल्स व स्कार्फ 50 रुपये में ले सकती हैं। फुटवियर
यूं तो अभी जूतों पर कोई खास डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन गर्मियों में पहने जाने वाले लेडीज फुटवियर पर कई जगह सेल ऑफर लगे हुए हैं। सरोजनी नगर, लाजपत नगर, कमला नगर, ग्रेटर कैलाश आदि मार्केट में तकरीबन सभी फुटवियर की दुकानों पर 10 से लेकर 35 प्रतिशत तक सेल के बोर्ड टंगे हुए हैं। अभी ब्रांडेड फिट फ्लॉप पर 15 से 25 प्रतिशत तक तथा राजस्थानी मेन्स और वुमन्स दोनों के फुटवियर पर 20 से 30 प्रतिशत तक सेल ऑफर चल रहे है। वहीं एम्ब्रॉयडरी वाली चप्पलें व जूतियों पर सरोजनी नगर और कमलानगर मार्केट में 15 से 30 प्रतिशत तक की छूट अलग-अलग दुकानों में मिल जायेगी। ग्रेटर कैलाश में मल्टी ब्रांड फुटवियर शॉप चलाने वाले नीलेश कहते हैं कि गर्मियों का सीजन जा रहा है, लोग अब बारिश और आने वाली सर्दियों के लिहाज से फुटवियर खरीद रहे हैं, जिसमें हम उन्हें 1000 रुपए से ऊपर की खरीद पर 15 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। ब्रांडेड सेल ऑफर
कनॉट प्लेस में मल्टी ब्रांडेड शोरूम में भी 30 से 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके आलावा वेस्टसाइड, रिबॉक, प्यूमा और लिवाइस ने भी ऑफ सीजन सेल की शुरुआत कर दी है। इसके तहत ये कंपनियां समर ऑफ सेल पर 30 फीसदी से लेकर 60 फीसदी तक डिस्काउंट दे रही हैं। साथ ही कनॉट प्लेस के कई मल्टी ब्रांड शोरूम से 10 से 50 प्रतिशत तक की छूट आसानी से ली जा सकती है। पश्चिम विहार में बच्चों के कपड़ों के शोरूम लिलीपुट में 25 से 35 प्रतिशत तक का सेल ऑफर चल रहा है। हौजखास में मल्टी ब्रांडेड शोरूम वर्धमान के संचालक बताते हैं अभी न्यूमरो उनो की चुनिन्दा टीशर्ट और जींस पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं लाजपतनगर, वजीरपुर, पंचकुइयां रोड और विकासमार्ग आदि जगहों पर ऐरो, वैन ह्युजेन, रिबॉक, पार्क एवेन्यू, लिवाइस आदि आज के बेहतरीन ब्रांड्स के टी-शर्ट, शर्ट्स और जींस 40 से 60 प्रतिशत तक की छूट पर खरीदे जा सकते हैं। ऐलन सोली की टी-शर्ट्स, डेनिम्स और शर्ट्स, फ्लाइंग मशीन, ली, मुफ्ती, रेंगलर और स्पाइकर र्मकेडाइस पर 40 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। विल्स लाइफस्टाइल और किलर र्मकेडाइस पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। रेमैनिका र्मकेडाइस पर भी 30 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। रीबॉक में इस समय 40 फीसदी का फ्लैट ऑफर चल रहा है। यह मेंस और वुमंस वियर दोनों पर ही 40 फीसदी का डिस्काउंट एमआरपी पर दिया जा रहा है। लिवाइस भी समर क्लीयरेंस पर 30 फीसदी तक का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। मेंस और वुमंस वियर दोनों ही के लिए एक जैसा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

00

बचत| स्टाइल| मानसून सेल| |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल