राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका राजस्थान ने सनराइजर्स को 132 पर रोका स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
क्या कहने कोतूर वीक के
विशाल ठाकुर
First Published:10-08-12 01:07 PM
कोतूर वीक में इस बार सबसे ज्यादा जोर भारतीय पारंपरिक पोशाकों की ओर देखा जा रहा है। पहले ही दिन फैशन डिजाइनर वरुण बहल और जेजे वलाया के शो से इस अंदाज की शुरुआत हुई थी। अपने चिर-परिचित अंदाज में वरुण ने लाल सुर्ख रंग से सराबोर साड़ियों का कलेक्शन पेश किया। एक अन्य राउंड में उनके संग्रह पर ब्लैक का सुरूर भी दिखाई दिया, दिल्ली कोतूर वीक 2012 पर विशाल ठाकुर की रिपोर्ट
किताबी भाषा में कोतूर (होते-कोतूर) का मतलब होता है हाई-फैशन। इस छोटे से फ्रेंच शब्द की गहराई में जाएंगे तो फैशन के अनेक रंगों से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। लेकिन दिल्ली में जब भी कोतूर वीक का आयोजन होता है तो कुछ अन्य बातों से इसका पता चलता है। मसलन, कोतूर वीक के आयोजन स्थल पर हर चीज में एक मखमली अहसास सा होने लगता है। रैम्प स्थल की दीवारों पर लगे काले लंबे परदे सूती के बजाए शनील के लगाए जाते हैं। डेकोर में गोल्ड और स्वरोस्की क्रिस्टल्स का इस्तेमाल होने लगता है। रंग-बिरंगे फूलों के बजाए चमेली या फिर सफेद रंग के बिना खुशबू वाले फूल दिखाई देते हैं। आगंतुकों के पहनावे से लेकर उनकी बोल-चाल और मुद्राएं भी सहज और सौम्य सी नजर आने लगती हैं। स्प्रिंग-समर और वाल विंटर के लिए होने वाले फैशन वीक में ऐसा नहीं देखा जाता। इसीलिए कोतूर वीक को बेहद एक्सक्लूसिव अंदाज में पेश किया जाता है।
यही वजह है कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली के होटल ताज पैलेस में चल रहे पीसीजे दिल्ली कोतूर वीक 2012 में लग्जरी हावी नजर आ रही है। फैशन के तीन अहम अंगों प्रेट-ओ-पोर्टर, डिफ्यूजन और कोतूर में इस बार फोकस कोतूर पर है। दिल्ली में तीसरी बार हो रहे कोतूर वीक में इस साल हालांकि डिजाइनरों की संख्या कुछ खास नहीं बढ़ी है, लेकिन इसके दिनों में इजाफा जरूर कर दिया गया है। खैर, उसके पीछे जो कारण हैं उसे छेड़ना बेकार है। फिलहाल तो बात फैशन की चल रही है। अपने चिर-परिचित अंदाज में वरुण ने लाल सुर्ख रंग से सराबोर साड़ियों का कलेक्शन पेश किया। वरुण के कलेक्शन की साड़ियों में बार्डर की चौड़ाई परंपरागत स्टाइल से थोड़ी ज्यादा चौड़ी थी। इस बारे में उन्होंने कहा-‘भारी जरी वर्क को ठीक ढंग से होल्ड करने के लिए ऐसा किया जाता है।’
तो उधर, कोतूर किंग कहे जाने वाले फैशन डिजाइनर जेजे वलाया के शो में एक बार फिर से ब्लैक मैजिक देखने को मिला। हालांकि उनका ये शो मुख्य आयोजन स्थल से परे दि ग्रैंड होटल में आयोजित किया गया था, लेकिन यहां पहुंचने वाले आगंतुकों की आंखों में एक अलग सी चमक थी। जेजे ने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के संग्रह पर भी फोकस किया था। फ्लोइंग गाउंस के साथ उनके इस संग्रह में अंतरराष्ट्रीय अपील भी दिखाई दी। कोतूर वीक में दूसरे दिन फैशन डिजाइनर जोड़ी आशीमा-लीना सिंह का संग्रह भी काफी चर्चा में रहा। उनके संग्रह का नाम रंग रतन था, जिसमें देसी अंदाज को तरजीह दी गयी थी। इस संग्रह के बारे में लीना सिंह ने बताया, ‘आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए इस कोतूर संग्रह की अहमियत और भी बढ़ जाती है। न केवल देसी खरीदार, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय और मध्य-पूर्व के लोग इन संग्रहों को बेहद खास ढंग से पसंद करते हैं।’
सब्यसाची मुखर्जी
इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी रविवार को कोतूर वीक का ग्रैंड फिनाले पेश करेंगे, जिसमें बॉलीवुड के नामचीन सितारों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उनके संग्रह का नाम न्यू मून है। हांलाकि ट्वैलाइट सीरिज की हॉलीवुड फिल्म न्यू मून से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन इतना पक्का है कि सब्यासाची हमेशा की तरह इस बार भी कोई बड़ा धमाका करेंगे। अपने संग्रह में उन्होंने इस बार पारसी थीम और पेरिस के 1920 के माहौल को समेटा है। आशीमा-लीना फैशन इंडस्ट्री की वरिष्ठ डिजाइनर जोड़ी आशीमा-लीना सिंह ने कोतूर वीक में अपना संग्रह पेश किया, जिसका नाम था रंग-रतन। पारंपरिक भारतीय आन, बान और शान से सजे इस संग्रह में अतीत की परछाई देखी जा सकती थी। जिला खान की आवाज के साथ रैम्प पर मॉडल्स की कैटवाक लाजवाब थी। मनीष अरोड़ा
फैशन इंडस्ट्री के सबसे रंगीले डिजाइनर कहे जाने वाले मनीष अरोड़ा ने अपना कलेक्शन तीसरे दिन पेश किया। देश के किसी भी फैशन वीक में करीब तीन साल बाद वापसी की है। अंतरराष्ट्रीय लग्जरी ब्रांड पाको राबाने के पूर्व क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुके मनीष पर सबकी निगाहें थीं। मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड सितारों के दबदबे से ओत-प्रोत फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्र आज अहना संग्रह पेश करेंगे। खबर है कि उनका शो देखने के लिए निर्माता-निर्देशक करण जौहर और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट भी होंगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ शो स्टॉपर के रूप में दिखाई देंगी। अंजू मोदी कोतूर वीक के तीसरे दिन फैशन इंडस्ट्री की जानी-मानी और वरिष्ठ फैशन डिजाइनर अंजू मोदी ने अपना संग्रह पेश किया। उनके संग्रह का नाम देवी था, जो पूरी तरह से भारतीय डिजाइंस और स्टाइल से लबरेज था। अंजू के मुताबिक उनका ये संग्रह बांग्ला साहित्य से प्रेरित है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल