गुरुवार, 23 मई, 2013 | 23:18 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
ट्रेंडी भाई-बहनों का स्मार्ट रक्षाबंधन
रिनी पाराशर
First Published:27-07-12 12:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रक्षाबंधन एक ऐसा मौका होता है जब पूरा परिवार जुटता है। बुआ घर आती हैं, दीदी ससुराल से आती हैं, छुटकी कॉलेज की छुट्टी कर हॉस्टल से पहुंचती है। लेकिन इस खास मौके के लिए आपको भी जरा तैयारी करनी होगी। आखिर साल भर का त्योहार है और यही तो वह दिन है जब आपके नाज-नखरे ‘बहन है’ के जुमले के साथ उठा लिए जाते हैं।

भाइयों और बहनों भी, जरा सावधान हो जाइए। बहनों को तो जरा जल्दी सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि बस कुछ ही दिनों में सालाना ‘लूट दिवस’ जो आने वाला है। लूट दिवस सुन कर ऐसे मत चौंक जाइए भई। इसका मतलब सच में बंदूकें ले कर कहीं लूटने जाना नहीं है। बल्कि लुटने के लिए प्यारे भैया खुद चल कर आएंगे और खुशी-खुशी लुटेंगे। वो आप पर अपना प्यार लुटाएंगे और हां अपने जेब खर्च या तन्ख्वाह का हिस्सा भी। आखिर बड़की-मंझली-छुटकी बहनों का उन पर इतना तो हक है ही न। तो अब आप इस ‘लूट’ के मायने समझ गई हैं न। इसके लिए आपको भी जरा तैयारी करनी होगी। आखिर साल भर का त्योहार है और यही तो वह दिन है जब आपके नाज-नखरे ‘बहन है’ के जुमले के साथ उठा लिए जाते हैं।

मेरे प्यारे भाइयों यदि आपको लग रहा हो कि तैयारी में आपके लिए कुछ होने वाला है तो हम बहनों की ओर से ‘सच्ची-मुच्ची का सॉरी।’ तैयारी का मतलब है जब हम आपको राखी बांधेगें तो हमारी पोशाक सही होनी चाहिए, सहज सा मेकअप होना चाहिए, ठीक ठाक से गहने होने चाहिए, आपके दिए उपहारों को रखने के लिए अच्छा बैग होना चाहिए..और..और थोड़ा सोचने दीजिए। आपका क्या है आप तो वही वाला कुर्ता पहन लेना जो दीदी की शादी में पहना था या आपके पिछले जन्मदिन पर मैंने जो आपको कमीज दी थी वह भी तो अच्छी है! क्योंकि फोटो तो हमारा ही खिंचेगा न। यदि हम आपको राखी बांधें और फोटो ठीक न आए तो क्या मजा आएगा। तो भइया..जी हम लोग खरीददारी पर जाना चाहते हैं इसलिए पिताजी से जरा अतिरिक्त पैसे मांग लीजिए। मोटरसाइकल में पेट्रोल पूरा रखिए। क्या पता मेरे लहंगे के साथ मेल खाता दुपट्टा खोजने के लिए हमें कहां-कहां घूमना पड़े।

तैयारी का रोड मैप
यदि आपकी सहेलियों में से कोई बाजार घूम कर आ चुकी है तो उससे आइडिया ले लीजिए। इससे बेकार घूमने में वक्त खराब नहीं होगा। यदि आपका कोई कजन बाहर है तो वक्त पर उन्हें राखी पोस्ट कर दीजिए, ताकि वे भी आपका प्यार बांध सकें। सबसे पहले अपनी पोशाक को अंतिम रूप दीजिए। आप क्या पहनना चाहती हैं यह तय करना जरूरी है। मौका रक्षाबंधन का है इसलिए कुछ पारंपरिक होगा तो बढ़िया। आप चाहें तो अपनी मम्मी की अलमारी खोल कर झांक कर देखिए। इसमें बहुत सी ऐसी साड़ियां होंगी जिनकी तह बरसों से खुली भी नहीं होगी। पक्का ऐसा होगा। चाहें तो आजमा कर देख लीजिए। तो इसमें से जरा शोख रंग की साड़ी निकालिए और एक लहरदार लहंगा तैयार करा लीजिए।

यदि दो अलग-अलग रंगों वाली साड़ी मिल जाए तो एक का ब्लाउज और दुपट्टा भी बना लीजिए। फिर मैचिंग की जूलरी और चूड़ियां खरीदना तो आपके बाएं हाथ का खेल है। है न।

कुछ भैया की भी सोचो
प्यारी बहना, भैया आप पर इतना खर्च कर रहा है तो आपको भी तो उसके लिए कुछ करना चाहिए। अगर भाई छोटा है तो उसके लिए कोई न कोई उपहार जरूर खरीदें। मोबाइल या आईपैड जैसे महंगे गिफ्ट न खरीद पाएं तो कोई अच्छी सी किताब, खूबसूरत स्क्रैब बुक, प्यारे-प्यारे नोट बुक और पेन, चश्मे, बेल्ट जैसी बहुत सी चीजें हैं, जो आप भाई को दे सकती हैं। यह स्नेह वह हमेशा याद रखेंगे। उस दिन का खास आकर्षण राखी है। यह तो खूबसूरत होनी ही चाहिए। अपने भाई की पसंद आपसे बेहतर कौन जान सकता है। मौजूदा चलन में आजकल बहुत छोटा सा सुंदर नारियल लगी राखियां खूब बिक रही हैं। रेशम के फूल पर मोती की राखियां सदाबहार रहती हैं। इसके अलावा चांदी के पतरे पर आर्ट वर्क की राखियां किसी भी जूलरी की शॉप पर मिल जाएंगी। ये राखियां ज्यादातर उड़ीसा से बन कर आती हैं और खूबसूरत जालीदार नक्काशी इन्हें आम राखी से अलग बनाती है। ये राखियां 200 से 350 के बीच मिल जाती हैं। अगर आपके भैया सादी लेकिन सुंदर राखी के शौकीन हैं तो रेशम के मोटे धागे में मेटल बीड्स की लड़ आपकी पहली पसंद हो सकती है।

कुछ डिजाइनर राखियां भी आजकल बाजार में उपलब्ध हैं। कोहिनूर और प्रियम इनमें अग्रणी नाम हैं। इन राखियों की खास बात है कि यह एक ही डिजाइनर पीस बनाते हैं। इनके धागे मल्टीकलर होते हैं जो देखने में सुंदर लगते हैं और अलग ही प्रभाव छोड़ते हैं। इनमें कुछ राखियों में रेशम के साथ सूती धागों का मेल भी बहुत खूबसूरती से किया जाता है।

अब भाइयों की बारी है
भैया लोग अब आप लोग भी कुछ खरीद ही लीजिए। मतलब बाजार में हमने आप लोगों के लिए भी कुछ छोड़ ही दिया है। भैया चाहें तो कुर्ते पहन सकते हैं। हल्की एम्ब्रायडरी वाले कुर्ते इस मौके पर खूब फबेंगे। या फिर शोल्डर स्ट्रैप वाले शर्टनुमा नीचे से गोल कट के कुर्ते आजकल बहुत फैशन में हैं। इन्हें जींस पर पहनिए और अलग हट कर अपना जलवा बिखेरिए। यदि आपको अपनी बहन के यहां शहर में ही कहीं जाना पड़े तो यह आपके लिए आरामदायक भी होगा। अगर आपको बिलकुल ही कैजुअल लुक पसंद है तो जरा गहरे रंग की टीशर्ट और जींस भी आप पर अच्छी लगेगी। बहनों के लिए गिफ्ट्स पहले से खरीद लें और उन्हें खूबसूरती से पैक भी कर लें। बहन के लिए गिफ्ट खरीदना बिलकुल भी मुश्किल नहीं है। क्योंकि उन्हें तो जो दे दिया जाए वह उसी में खुश हो जाती हैं! पर इसका यह मतलब तो बिलकुल ही नहीं है कि उनके लिए आप कुछ सोचेंगे ही नहीं। खूबसूरत सूती कुर्ते, सिल्वर जूलरी, मोबाइल, कैमरा, बैग, घड़ी कुछ भी खरीद सकते हैं। अगर आपको इस काम में परेशानी आए तो आप अपनी किसी फ्रेंड की मदद लें या अपने किसी कुलीग की। वैसे स्लिवर लाइन ब्रांड की जूलरी बहुत ही आर्टिस्टिक होती है और ऐसा हो ही नहीं सकता कि यह किसी बहन को पसंद न आए।

आजकल मानसून सेल है तो आप किसी भी बड़े स्टोर पर ले जाकर उन्हें खुद मनपसंद कपड़े चुनने को कहिए। इससे उनकी पसंद भी आपके गिफ्ट में शामिल होगी और आपके जेब भी बहुत हल्की नहीं होगी। यदि ऐसा न कर पाएं तो किसी भी बड़े ब्रांड के गिफ्ट वाउचर भी अच्छा विकल्प हैं।

यूं बनाए यादगार रक्षाबंधन
सच मानिए किसी भी त्योहार का याद रह जाना ही उसकी सफलता होती है। आपने उस त्योहार को भरपूर जिया यह आपके जहन में तो कुछ ही दिन रह पाएगा।

इन पलों को हमेशा के लिए सहेज कर रखना है तो फोटोग्राफी सबसे अहम पहलू है।
अगर आपके पास पुराने रक्षाबंधन के फोटो हों तो आप या तो इनका अच्छा कोलाज बना कर बहनों को गिफ्ट कर सकते हैं।
फोटो स्कैन करा कर इन्हें सबके साथ प्रोजेक्टर पर देख कर पुराने दिन याद कर सकते हैं।
आजकल लोग ग्रीटिंग कार्ड्स का इस्तेमाल कर करते हैं। इन्हें फिर से अपनाइये।
इसके अलावा आप पूरे परिवार संग कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। ये लम्हे हमेशा यादगार रहते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°