सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
जब खरीदनी हो कार..
मृदुला भारद्वाज
First Published:21-07-12 11:09 AM
पहले बजट तय करें
पहले अपने बजट के बारे में सोच लें। यह भी ध्यान रखें कि आप जो मॉडल खरीद रहे हैं, उसके रख-रखाव और मरम्मत का खर्च आप अफोर्ड कर पाएंगे या नहीं।
कार लोन में फॉलो करें 20-4-10 का फंडा
कार लोन का यह फंडा काफी मशहूर है। 20-4-10 यानी 20 फीसदी से कम डाउन पेमेंट न करें। लोन की अवधि 4 साल से अधिक न रखें और ईएमआई महीने की इनकम से 10 फीसदी से ज्यादा न हो। बीमा करवाना न भूलें
कार इंश्योरेंस के समय कार की इंश्योर्ड डिक्लेयर वैल्यू की जांच जरूर करें। यह आपकी कार की रीसेल कीमत का एक प्रकार से अनुमान है। कार का बीमा करवाना न भूलें। कार इंश्योरेंस का प्रीमियम, वाहन के मॉडल, मूल्य और खरीदारी के समय के साथ-साथ कार पर ली गई सुविधाओं पर निर्भर करता है। कुछ कंपनियां ऑनलॉइन पॉलिसी लेने पर छूट भी देती है। एग्रीमेंट
कार खरीदते वक्त पेपर वर्क बहुत जरूरी है। पेपर वर्क या एग्रीमेंट साइन करते वक्त उसे अच्छी तरह से पढ़-समझकर ही साइन करें। कार के सभी कागज जैसे ऑनर बुक, रजिस्ट्रेशन नंबर, इंश्योरेंस के कागजात की अच्छी तरह से जांच करके ही हस्ताक्षर करें। कार खरीदने का सही वक्त
कार डीलर्स के अपने कुछ टारगेट होते हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए वे कम कीमत या अच्छे डिस्काउंट पर कार बेचते हैं। फाइनेंशियल इयर के अंत में ज्यादा डिस्काउंट मिलने की संभावना होती है। इस समय कार और एक्सेसरीज कंपनी कई तरह के डिस्काउंट देती हैं। कब खरीदें डीजल कार?
अपनी जरूरतों को समझते हुए ही डीजल कार खरीदें। अगर आपकी कार महीने में 500 किलोमीटर से कम चलती है तब डीजल कार से होने वाली बचत का आप ज्यादा लाभ नहीं उठा पाएंगे। डीजल कार तभी खरीदें जब कार महीने में 700 किलोमीटर से ज्यादा चलाएं। नई टेक्निक
अगर आप गैजेट के शौकीन हैं तो नई टेक्निक से लैस कार ही खरीदें। बिल्ट इन नेविगेशन सिस्टम और दुर्घटना की सूचना देने वाला ऑटोमेटेड सिस्टम आपकी कार में जरूर होना चाहिए। इसके अलावा टेलीमैटिक्स सुविधाओं को भी तरजीह दें। स्मार्ट फोन जैसी एप्लीकेशन भी आप अपनी गाड़ी में शामिल करवा सकते हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल