शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 19:32 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बजट कम कार में दम
पंकज घिल्डियाल
First Published:21-07-12 11:02 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
अच्छी तकनीक और आधुनिक फीचर्स वाली कम बजट की कारें बड़े स्तर पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अच्छी बात यह है कि विभिन्न कंपनियों की एक बड़ी रेंज बाजार में मौजूद है। रीसेल वैल्यू से लेकर माइलेज तक तमाम ऐसी खूबियां हैं, जिनकी वजह से आप इन कारों पर आंख मूंद कर विश्वास कर सकते हैं। आइये जानें..

मारुति: सबकी पसंद

मारुति स्विफ्ट: इसके पेट्रोल व डीजल दोनों ही वजर्न मार्केट में हैं। 5 सीट वाली हैचबैक कार की एक्स शोरूम कीमत 4.45 से 5.98 लाख के बीच में है। इसकी माइलेज 15 से 20 किमी प्रति लीटर है।

मारुति अल्टो: 800 सीसी की यह दमदार कार है। छोटे बजट की यह कार एंट्री लेवल के लिहाज से बढ़िया है। कीमत 2.40 से 3.39 लाख के बीच है। अधिकतम माइलेज 22 किमी प्रति लीटर है। इसके अलावा मारुति ए स्टार, एस्टीलो, मारुति वैगनआर, मारुति रिट्ज, मारुति डिजायर को भी अपनी पसंद बना सकते हैं।

हुंडई कार: परफॉरमेंस है पहचान
हुंडई ईऑन: इसकी कीमत 2.75 से लेकर 3.77 लाख रु. तक है। माइलेज 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह लग्जरी रेंज की छोटी पेट्रोल कार है। इस कार में 814 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है। साथ ही इसमें 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन, की—लेस एंट्री, गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

हुंडई एसेंट- 5 सीट वाली सेडान कार की कीमत 5.15 से 5.60 लाख के बीच है। माइलेज 12 से 16 किमी प्रति लीटर है। इसके अलावा हुंडई आई, आई 20 भी  खासी पसंद की जा रही हैं।

बेहतरीन माइलेज वाली टाटा कारें
इंडिगो ई:
सीएस वीएक्स-की कीमत 6.53 लाख रुपए और माइलेज  25 किलोमीटर प्रति लीटर है।
टाटा नैनो: कीमत है 1.55 से 2.14 लाख रुपए के बीच। 624 सीसी पेट्रोल इंजन है। माइलेज 25 किमी प्रति लीटर है। इसकी टॉप स्पीड 106 किमी प्रतिघंटा है। साथ ही टाटा इंडिका ईवी2, टाटा विस्टा, टाटा मांजा भी कंपनी की कम रेंज की कार हैं।

कुछ मिड सेगेमेंट कारें
होंडा ब्रियो:
कीमत 4.42 लाख रु. से शुरू। माइलेज 17 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर। ये पेट्रोल कार है, जिसमें पॉवर स्टेयरिंग हैं।
शेवरले बीट डीजल: कीमत 4.59 लाख रुपये से शुरू। माइलेज है 22.5 से 25.44 किलोमीटर प्रति लीटर।  इस सेगमेंट की यह सबसे कम कीमत की डीजल कार है।
शेवरले स्पार्क: 3.14 लाख रुपए की पेट्रोल कार है। माइलेज 12 से16 किमी प्रति लीटर है।

इनके अलावा पोलो, फोर्ड फिगो, निसान माइक्रा, फोर्ड फिएस्ता क्लासिक, फोर्ड फीगो, फेबिया आदि ऐसी मिडसेगमेंट गड़ियां है जो 6 लाख रुपए के बजट के आसपास हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°