सोमवार, 20 मई, 2013 | 08:00 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आप क्यों शॉपिंग करती हैं?
शाश्वती
First Published:19-07-12 12:42 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
शॉपिंग की चर्चा हो और आसपास बैठी चार महिलाएं खुद-ब-खुद उस चर्चा का हिस्सा न बन जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऑनलाइन शॉपिंग हो, विंडो शॉपिंग हो या फिर सच की शॉपिंग, किसी भी मामले में महिलाएं पीछे नहीं हैं। पर सवाल यह है कि अपने शॉपिंग के शौक को बरकरार रखते हुए पैसे भी कैसे बचाए जाएं? बता रही हैं शाश्वती

आपकी शॉपिंग की आदत से क्या आपके भी घर वाले परेशान हो चुके हैं? क्या आपके वॉर्डरोब में भी कई ऐसे सामान हैं, जिन्हें आपने खरीद तो लिया है पर जिनका इस्तेमाल एक बार से ज्यादा शायद ही किया है? कभी बोरियत दूर करने तो कभी महज दोस्तों का साथ देने के लिए ही आप शॉपिंग के लिए चली जाती हैं? अगर इन सभी सवालों का आपका भी जवाब हां है, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। छोटा शहर हो या फिर महानगर..हर जगह की महिलाएं शॉपिंग की शौकीन होती हैं। खास बात यह है कि शॉपिंग के इस शौक की वजहें भी हमारे पास बड़ी ही अजूबी और अनोखी होती हैं। खासकर इन दिनों में जब लगभग सभी दुकान और ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स पर अच्छी-खासी छूट दे रहे हैं, ऐसे में हमारे लिए शॉपिंग करने के बहाने और भी ज्यादा हो गए हैं। सवाल यह है कि आप शॉपिंग करती क्यों हैं?

स्टाइलिश दिखना है हमें
ऐसी कौन-सी महिला होगी, जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहती हो। स्टाइलिश कपड़े, फुटवियर, सनग्लास, बेल्ट, ज्वेलरी, बैग, स्किन केयर प्रोडक्ट..ऐसा सब कुछ जो हमें और ज्यादा स्टाइलिश बनाएगा, वो हमारी शॉपिंग लिस्ट का हिस्सा अपने आप बन जाता है।

खुश हैं, थोड़ी शॉपिंग हो जाए
ऑफिस में बॉस ने थोड़ी तारीफ कर दी या फिर घर पर किसी ने आपके खाने की तारीफ कर दी। आप खुश हो गईं और इस खुशी को सेलिब्रेट करना तो बनता है। क्यों न शॉपिंग से इन तारीफों को सेलिब्रेट किया जाए!

खास मौका है, शॉपिंग तो बनती है
त्योहार, शादी, सालगिरह, जन्मदिन और भी न जाने कितने छोटे-बड़े मौके पूरे साल आते रहते हैं। इन मौकों को सेलिब्रेट करने के लिए शॉपिंग से बेहतर तरीका भला और क्या होगा? महिलाओं के साल के कुछ मौके तो शॉपिंग के लिए पहले से तय रहते हैं।

पसंदीदा पासटाइम है शॉपिंग
ऑफिस की छुट्टी है, घर के सारे काम पूरे हो चुके हैं, अब क्या किया जाए? क्यों न थोड़ी विंडो शॉपिंग कर ली जाए! पैसे भी खर्च नहीं होंगे और वक्त भी आसानी से कट जाएगा। अगर कोई चीज ज्यादा पसंद आ जाएगी तो उसे खरीद भी लेंगे।

मिसेज शर्मा ने खरीदा, मैं क्यों नहीं?
आपकी पड़ोसी मिसेज शर्मा ने अपने घर का पूरा इंटीरियर बदल डाला है। आपके मन में भी आया कि क्यों न घर को नया लुक दिया जाए। अब इसके लिए शॉपिंग तो करनी ही होगी। ऐसे ही ऑफिस में कोई सहकर्मी या फिर किसी दोस्त ने एक नई फुटवियर की दुकान के बारे में बताया है, ऐसे में वहां जाकर एक बार शॉपिंग करना तो बनता है।

शॉपिंग की लत है, तो ऐसे रहें बजट में
फैक्ट्री आउटलेट जाएं:
ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौक है, पर बिल देते समय पसीने छूट जाते हैं तो एक विकल्प आपके पास है। किसी बड़े शहर में रह रही हैं तो वहां हर ब्रांड का एक फैक्ट्री आउटलेट भी होगा। फैक्ट्री आउटलेट में कलेक्शन अच्छा और कीमत भी कम होती है।

लोकल फैशन स्ट्रीट में जाएं: अपने शहर के फैशन स्ट्रीट में जाएं। भले ही यहां आपको मनपसंद सामान या कपड़े ढूंढ़ने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगे, पर यहां मिलेगी आपको काम की चीज। यहां आप दिल खोल कर अपनी बार्गेनिंग की कला भी दिखा सकेंगी।

होलसेल मार्केट जाएं: होलसेल मार्केट या आउटलेट्स अब भारत के सभी शहरों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं। इन स्टोर में ग्रॉसरी, कपड़े से लेकर घर को सजाने के सामान भी मिल जाएंगे। यहां सभी सामान आपको एमआरपी यानी मैक्सिमम रिटेल प्राइस से कम कीमत पर मिलेंगे।

डिस्काउंट पर रखें नजर: अखबार में छपने वाले सीजनल डिस्काउंट पर नजर रखें। कई बार आपको अखबार के साथ डिस्काउंट कूपन भी मिल सकता है। अगर कुछ ब्रांडेड स्टोर में आप नियमित रूप से शॉपिंग के लिए जाती हैं तो वहां की मेंबर बन जाएं। इसका फायदा यह होगा कि हर शॉपिंग के बाद आपको रिवॉर्ड प्वाइंट्स व स्पेशल ऑफर मिलेगा, जिसका फायदा बाद में एकसाथ उठा सकेंगी।

प्रदर्शनियों का लाभ उठाएं: विभिन्न शहरों में समय-समय पर फर्नीचर, आर्ट्स, क्राफ्ट्स और रसोई के सामानों की प्रदर्शनी लगती रहती है। ये प्रदर्शनी आपकी सस्ती शॉपिंग का अच्छा अड्डा साबित हो सकती है।

ऐसे बनें स्मार्ट शॉपर
सेल में करें शॉपिंग:
पूरे साल विंडो शॉपिंग करें, पर असली शॉपिंग सेल के सीजन में ही करें। अपने मनपसंद स्टोर में जाकर उन सब चीजों की लिस्ट बना कर पहले से रखें, जिन्हें आप वाकई खरीदना चाहती हैं। जैसे ही सेल सीजन शुरू हो, अपनी शॉपिंग भी शुरू कर दें। सेल सीजन की खासियत यह है कि आप उतने ही पैसे में कहीं ज्यादा शॉपिंग कर सकती हैं। साथ ही आपको सामान की क्वालिटी की चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं होगी।
एक साथ करें सारी शॉपिंग: हर सप्ताह थोड़ी-बहुत शॉपिंग करने की क्या जरूरत है, जब आप एक साथ पूरे माह के सामानों की शॉपिंग कर सकती हैं? ग्रॉसरी और घर के अन्य सामानों की छुटपुट शॉपिंग करने की जगह एक बार में सारा सामान खरीदें। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि आपको डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर भी मिलेंगे।

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करें: शॉपिंग के लिए जाने से पहले बजट तय कर लें और साथ कार्ड की जगह कैश लेकर जाएं। इसका फायदा ये होगा कि आप वही सामान खरीदेंगी, जिसकी आपको जरूरत है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत जरूरत होने पर ही करें।

मूल्य की तुलना करें: शहर के सबसे बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर आपके बजट के लिए शायद ठीक नहीं हों। बेहतर होगा कि आप जिस जगह रह रही हैं, वहां के दुकानों में जाएं और कीमतों के बारे में मालूम करें। आप अगर वहां से नियमित रूप से शॉपिंग करेंगी तो वहां की सदस्य बनकर आकर्षक ऑफर और छूट का लाभ भी उठा सकेंगी।

लिस्ट के मुताबिक करें शॉपिंग: आपको एक फॉर्मल जूते की जरूरत है, पर साथ ही आप दो सैंडिल भी खरीद लाती हैं। दरअसल, आपकी परेशानी का कारण यही है। आपको न सिर्फ शॉपिंग लिस्ट बनाना चाहिए, बल्कि उसी के मुताबिक शॉपिंग करनी चाहिए।

शॉपिंग करें, तनाव भागेगा
तनाव आज की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। अगर आपको शॉपिंग का शौक है तो आप अपने इस शौक का इस्तेमाल तनाव भगाने के हथियार के रूप में कर सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप तनाव में हैं तो खाली बैठने से बेहतर है कि आप खुद को किसी भी ऐसी एक्टिविटी में व्यस्त रखें जिसमें आपकी रुचि हो। शॉपिंग से आप अपनी सकारात्मक भावनाओं को बाहर ला सकेंगी और नकारात्मक भावनाओं को नियंत्रण में रख सकेंगी। सिर्फ तनाव कम करने के उद्देश्य से शॉपिंग करने जा रही हैं तो इन बातों को ध्यान में रखें:

बजट तय कर लें। तनाव कम करने के चक्कर में अपना बजट नहीं बिगाड़ें। यह आदत बाद में तनाव का कारण बन सकती है।
ऐसे सामानों की लिस्ट बना लें जिन्हें खरीदने की आपको जरूरत है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°