छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
शरीर का दर्द सिर्फ दवाओं के भरोसे नहीं जाता
गोपा चक्रवर्ती
First Published:13-07-12 11:10 AM
वह 32 की हो गयीं, मगर अपनी उम्र से पांच साल छोटी नजर आती हैं। बिपाशा उन चंद अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने फीगर को अच्छी तरह से मेनटेन किया है। दस साल से दर्शक उनके सेक्सी लुक के कायल हैं। एक मुलाकात में उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में कई दिलचस्प बातें बतायीं। पेश है उनकी वो बातें उन्हीं की जुबानी।
मैं अक्सर कुछ अपनी हम उम्र युवतियों के मुंह से यह सुनती हूं कि रोजमर्रा की जिंदगी की दौड़भाग से उनका पूरा शरीर बहुत दुखने लगता है। कभी पैर तो कभी घुटना या कमर, वो अपने शरीर के किसी हिस्से के दर्द से परेशान रहती हैं। तब वह दर्द से राहत पाने के लिए पेन रिलीफ दवा लेती हैं। कुछ साल पहले मेरी भी यही हालत थी। असमय शरीर के दर्द से मैं बहुत परेशान थी। तब मैंने दवाओं के बजाय एक्सरसाइज और नेचुरल-थेरेपी पर भरोसा किया। इसके बाद ही मैं इस दर्द से पूरी तरह मुक्त हो पायी। आज योगा और व्यायाम का परिणाम है कि मैं हमेशा अपने आपको बहुत फिट और तरोताजा महसूस करती हूं। किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी मुझसे बहुत दूर भाग चुकी है। उम्र बढ़ने के बावजूद भी अपने शारीरिक और अंदरूनी व्यक्तित्व को जिस तरह से मैंने मेनटेन किया है, उसमें योगा ने मेरा बहुत अच्छा साथ निभाया है। मैं नियमित एक्सरसाइज के अलावा रोज एक घंटे योगा भी करती हूं। आप कह सकते हैं कि ये मेरे फिटनेस का राज भी है। जल्द ही मेरे फिटनेस का वीडियो आयेगा। मेरे पिछले फिटनेस वीडियो को जिस तरह से पसंद किया गया था, उसके बाद से ही मुझसे बराबर अगले फिटनेस वीडियो के लिए कहा जा रहा था। खैर, मुझसे बार-बार मेरे फिटनेस का राज पूछा जाता है। मैं उन लोगों से सिर्फ एक ही बात कहती हूं, अपने जीवन को नियमित बनाएं। फिटनेस का यह पहला सबक है। योगा इसमें बहुत बड़ा रोल अदा करता है। रेगुलर एक्सरसाइज और नार्मल डाइट से आप एकदम निरोग रह सकते हैं। इसी के सहारे मैंने कई बीमारियों को एकदम दूर भगाया है। इस वीडियो में मैंने इन्हीं सब बातों को हाई लाइट किया है।
असल में हम ग्लैमरवर्ल्ड से जुड़े लोगों की एक बड़ी समस्या होती है सबके सामने अपने को आकर्षक बनाये रखना। जाहिर है, मैं भी अपने लुक को लेकर बहुत सजग रहती हूं। इस बारे में मैं खुद कुछ प्रयोग करती रहती हूं। इसके अलावा मैं तमाम सौंदर्य पत्रिकाओं के पन्ने उलटती रहती हूं। मुझे लगता है, सुंदर दिखने के लिए आपको अपने शरीर के हर अंग का विशेष ख्याल रखना पड़ेगा। इसकी पहली प्राथमिकता में मेरे दांत आते हैं। मैं अपने दांतों का ख्याल जरूरत से ज्यादा करती हूं। इसलिए नियमित रूप से डेंटिस्ट के चेंबर में जाना मेरी एक आदत बन चुकी है। और एक काम में तो मेरा पूरा यकीन है, बाथ टब में एक संपूर्ण स्नान लेना। कभी फोम से बाथ टब के पानी में झाग बनाती हूं। तो कभी उसमें फूलों की पंखुड़ी और एरोमेटिक ऑयल डाल कर स्नान का पूरा आंनद लेती हूं। इससे न सिर्फ शरीर तरोताजा हो जाता है, बल्कि मन भी शुद्ध हो जाता है। असल में मेरी फिटनेस में सोलह आना एक शुद्ध स्नान भी शामिल है। मैं अपनी सारी महिला मित्रों से यही गुजारिश करूंगी कि शरीर को सुंदर रखने के लिए उससे प्यार करना सीखिए। इसके लिए सिर्फ व्यायाम करने से ही बात नहीं बनेगी। आपका आहार ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे शरीर प्रभावित हो। मछली मेरी प्रिय डिश है, बावजूद इसके मेरे सामने कितना भी स्वादिष्ट व्यंजन परोसा जाए, मैं अपने आपको नियंत्रित रखती हूं।
अब जरा व्यायाम की बात। हफ्ते में दो-तीन दिन मेरा फिजिकल ट्रेनर आता है। कुछ आसान व्यायाम करने से ही मेरा काम चल जाता है। कभी-कभी जॉगिंग करती हूं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। हां, सुबह एक घंटे योगा करना कभी नहीं भूलती। अपने लुक में बीच-बीच में एक बदलाव लाना मुझे पसंद है। इसके लिए मैं अपने हेयर स्टाइल का सबसे ज्यादा उपयोग करती हूं। साल में एक-दो बार आप मेरे हेयर स्टाइल में एक बदलाव देखेंगे। इससे नेचुरल ढंग से मेरे लुक में भी एक बदलाव आ जाता है। वैसे हमारे पेशे में बालों को इतना ज्यादा हाईलाइट, कर्ल और पर्मिंग करना पड़ता है कि इससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए मौका मिलते ही मैं बालों के शुरुआती सिरे को अच्छी तरह से मालिश करके हल्का गरम नारियल तेल लगाती हूं। इससे बालों की स्वाभाविक चमक बनी रहती है। इसके बाद बेहद हल्के शैंपू से बालों को धो लेती हूं।
बहरहाल हम कितना भी मेकअप करें या गोरी बनने के लिए चेहरे पर तरह-तरह की क्रीम मलते रहे, असल में सौंदर्य की असली चाबी शारीरिक रूप से स्वस्थ बने रहने में ही है। फाउंडेशन या क्रीम मल कर आप हरगिज सुंदरी नहीं बन सकती। इसलिए संतुलित आहार और व्यायाम के सहारे स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। रसोईघर में तमाम अच्छी चीजों के साथ दो और अच्छी चीजें मिलती हैं। जैसे हल्दी और लौंग। जिन्हें मुंहासों की शिकायत है, वे कपूर के साथ पिसी हुए लौंग को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसका लाभ मुङो भी मिला है। वैसे फिर दोहरा रही हूं लंबी उम्र तक सौंदर्य रक्षा की सबसे अच्छी दवा है योगासन। यदि रात की शूटिंग न हो, तो हर दिन सुबह एक घंटे मैं बिला नागा योगा करती हूं। मेरा ख्याल है कि मैं अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए जो कुछ करती हूं, उसे आप भी कर सकते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद आप अपने संपूर्ण व्यक्तित्व को बहुत अच्छी तरह से संभाल कर रख सकेंगे। वैसे आपको बता देना चाहती हूं कि ज्यादा मेकअप से मैं हमेशा परहेज करती हूं। यदि मुझे थोड़ी देर के लिए कहीं बाहर जाना होता है तो लाइट मेकअप से ही मेरा काम चल जाता है।
(जैसा गोपा चक्रवर्ती को बताया)
(जैसा गोपा चक्रवर्ती को बताया)
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
