29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
आपकी खूबसूरती को बारिश की नजर न लगे
डॉ. दीपाली भारद्वाज
First Published:04-07-12 12:31 PM
बादल अब कभी भी झूम के बरस सकता है। पहली बारिश का पानी आपके बाल और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। क्या-क्या सावधानी बरतें, बता रही हैं त्वचा विशेषज्ञ डॉ. दीपाली भारद्वाज
अभी भी तीखी धूप है, लेकिन कभी भी बादल घिर सकता है। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार इस बार मानसून आएगा तो खूब बारिश होगी और लगातार लंबे समय तक पानी बरसेगा। इसलिए अपनी त्वचा और बालों की सेहत के लिए कुछ सावधानी बरत लें।
बारिश का पानी बालों में रूक जाए तो जूएं बनने की आशंका काफी बढ़ जाती है। बाल लंबे हैं तो उन्हें बांधें नहीं, बल्कि खुले रखें। गीले बालों को बांधने से वे कमजोर भी होते हैं। इससे बालों के गिरने की समस्या भी आएगी।
शुरुआती बारिश के पानी से आपके बाल ग्रे भी हो सकते हैं क्योंकि इस पानी में आकाश का प्रदूषण भी शामिल होता है। बारिश के पानी से बाल गिले हो जाएं तो उन्हें अच्छे पानी से धोने के बाद जरूर सुखा लें।
स्नान के लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें, क्योंकि डैंड्रफ बनने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इससे आपकी त्वचा भी बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने की आशंका से बची रहेगी। बालों में तेल लगाने से बचें, क्योंकि इससे पानी बालों से चिपक जाते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।
इस मौसम में बच्चों को विशेष केयर की जरूरत होती है क्योंकि बच्चे बारिश के पानी में नहाना और खेलना पसंद करते हैं। यह पानी उन्हें हाइपर सेंसिटीविटी और एलर्जी दे सकता है। जब वह बारिश के पानी से गीला होकर घर आए, तो साफ पान से नहलाएं।
सुबह में बच्चे को स्कूल भेजने के लिए तैयार करते समय स्नान के बाद एंटी बैक्टीरियल पाउडर भी लगाएं। स्कूल जाते वक्त उसे रेन कोट या छतरी अवश्य दें।
बारिश के पानी से बड़ों को खासकर हाथ और पांव में फंगल इफेक्शन की आशंका रहती है। आप बारिश में गीले होने के बावजूद जूते-जुराबें पहने रह जाते हैं तो सावधान रहें। गीले जुराबें उतार दें और पैरों को सुखा लें। इस मौसम में या तो स्लोटर पहनें या एक जोड़ी जूते-जुराब ऑफिस में भी रखें।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
