सोमवार, 20 मई, 2013 | 01:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
डॉक्टर रहेगा दूर रोज खाएं एक सेब
रजनी अरोरा
First Published:04-07-12 12:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सेब अपने एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड गुणों की वजह से हमारे शरीर को रोगों से दूर रखने का काम करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। सेब में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे तत्व सुरक्षा कवच तैयार करने में मदद करते हैं। रजनी अरोरा का आलेख

रोजाना एक सेब खाओ, डॉक्टर दूर भगाओ। सदियों पुरानी यह कहावत आज भी सेहत का मंत्र साबित हो रही है। सेब केवल फल नहीं, बल्कि हमारे शारीरिक विकास के लिए जरूरी सभी विटामिन्स, खनिज, एंजाइमों और उच्च स्तर के फाइबर का स्रोत है। इस कारण यह हमारी सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण फल साबित होता है। चमकदार लाल, गोल्डन और हरे रंग में पाया जाने वाला सेब देखने में जितना सुंदर होता है, खस्ता और रसीला होने की वजह से खाने में भी उतना ही मजेदार होता है। अपने अनूठे मीठे-खट्टे स्वाद और भीनी खुशबू से सभी का पसंदीदा फल बना हुआ है सेब।

वजन कम करने में सहायक
सेब में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रोल या संतृप्त वसा के स्तर को नियंत्रित करता है। दिन में दो बार सेब का सेवन करने वाले लोग अपना 16 प्रतिशत कोलेस्ट्रोल कम कर सकते हैं जो वजन घटाने में सहायक होता है।

बीपी रहे नियंत्रित
सेब में मौजूद कैल्शियम, थायमिन, फॉस्फोरस और पोटेशियम हृदय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व हृदय में धमनियों की सूजन से होने वाली रुकावट को कम करते हैं। खून के थक्कों को जमने से रोकते हैं और रक्त प्रवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं।

कैंसर का खतरा करे कम
अध्ययन से पता चला है कि सेब के छिलके में क्यूर्सेटिन और नारिंगप फ्लेवोनॉयड होते हैं। यह फेफड़े, लीवर और स्तन कैंसर के खतरों को कम करते हैं।

हड्डियों की रक्षा करता है
सेब में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड, बोरान और पोलीफीनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाते हैं।

अल्जाइमर से रक्षा करे
अल्जाइमर एक मस्तिष्क रोग है जिसमें याददाश्त या बौद्घिक क्षमताओं को हानि होती है। सेब में मौजूद क्यूर्सेटिन ब्रेन के टिशूज को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। थाईमिन जैसे खनिजों में अल्जाइमर दूर रखने की क्षमता होती है। यह हमारे ब्रेन की रक्षा करता है, ताकि उस पर उम्र बढ़ने का प्रभाव कम से कम पड़े।

खून की कमी करे दूर
सेब आयरन जैसे खनिज लवण से भरपूर है। एनीमिया होने की स्थिति में इसका नियमित सेवन काफी कारगर रहता है। यह हमारे खून में हीमोग्लोबिन और आयरन के स्तर को बढ़ाता है।

मधुमेह का जोखिम होगा कम
सेब का नियमित सेवन मेटाबोलिक सिंड्रोम होने से शरीर का बचाव करता है। इसमें पाया जाने वाला गेलेकट्यूरोनिक एसिड इंसुलिन के समान काम करता है। इससे उपापचयी सिंड्रोम से ग्रस्त होने की आशंका कम करता है, जिससे मधुमेह और हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है।

अस्थमा से बचाव
इसका पोलीफीनॉल रसायन अस्थमा से उबरने में मदद करता है। गले में सूजन की वजह से सांस लेने में कठिनाई और होने वाली घरघराहट में राहत पहुंचाता है।

नहीं होगी कब्ज की तकलीफ
सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह कब्ज, दस्त जैसे पेट के विकारों को रोकता है। प्रोटीन की कमी से आंतों में होने वाली तकलीफ से आराम के लिए सेब को छिलके सहित खाएं।

गुर्दे की पथरी से बचाए
2 चम्मच सेब साइडर सिरके का सेवन गुर्दे की पथरी को रोकने का कारगर उपाय है। यह नई पथरी को भी बनने से रोकता है।

कमजोरी होगी दूर
सेब शरीर की कमजोरी दूर करके ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करता है। खासतौर पर रोगियों के लिए सेब का नियमित सेवन बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे उनमें रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

लंबी बीमारी से मुक्ति दिलाता है
यदि आप बहुत लंबे समय से बीमार चल रहे हैं तो सेब का नियमित सेवन आपके लिए फायदेमंद है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को हटाने में मदद करता है और आपकी तंदुरुस्ती लौटाता है।

दांतों की देखभाल
सेब खाने से इसके फाइबर दांत और मसूढ़े की सफाई में मदद करते हैं। यह दांत में कैविटी को रोकने में भी कारगर है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीवायरल गुण मुंह के बैक्टीरिया और वायरस को दूर कर देते हैं।

आंखों की रक्षा करे
इसमें विटामिन ए काफी मात्र में होता है। यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है। रतौंधी जैसे नेत्ररोग के उपचार में भी सेब मदद करता है।

त्वचा की देखभाल
इसका पेस्ट त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेस्ट सेब में दूध या शहद मिलाकर बनाया जाता है। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाने से वह मुलायम और चमकदार हो जाती है। यह पेस्ट त्वचा संबंधी रोगों और झुर्रियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

धोकर, चबा-चबाकर खाएं
सेब अच्छी तरह धोकर छिलके समेत चबा-चबा कर खाना चाहिए। जल्दबाजी में बिना चबाए निगलने पर पाचन तंत्र पर दवाब पड़ता है, जिससे कई बार पेट दर्द की शिकायत हो जाती है। सेब का चयन करते समय ध्यान रखना चाहिए  कि वह कोल्ड स्टोर का न होकर ताजा हो और उस पर किसी तरह के दाग न हो, अन्यथा यह अंदर से खराब निकल सकता है। देर से काट कर रखा सेब नहीं खाना चाहिए क्योंकि उसमें कई रासायनिक प्रतिक्रिया हो जाती हैं और वह सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°