बुधवार, 22 मई, 2013 | 00:24 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
इरादा पक्का हो तो... पलक झपकते बन जाते हैं रिकॉर्ड
शुभा दुबे
First Published:18-06-12 11:31 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
तुम सभी ऐसा कुछ करना चाहते होगे, जिससे तुम्हारा नाम हो और सारी दुनिया तुम्हें जाने। पर ऐसा कौन सा काम है, जो तुम्हें सबसे अलग बना सकता है। कभी सोचा है इस बारे में? अब तुम सोचने लगे कि हम क्लास में फर्स्ट आने या ढेर सारी पढ़ाई करने की कुछ बात करने वाले हैं। पर नहीं, हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की। आज शुभा दुबे तुम्हें कुछ ऐसे बच्चों के बारे में बताएंगी, जो हैं तो तुम्हारी तरह ही, लेकिन अपने अनोखे और हैरान कर देने वाले कारनामों के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है

नाम: श्रेया राकेश देशपांडे
गिनीज बुक रिकॉर्ड: फारदेस्ट डिस्टेंस लिंबो स्केटिंग अंडर कार
महाराष्ट्र की श्रेया राकेश देशपांडे यूं तो 5 साल की है, लेकिन उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने उसे बुलंदियों पर पहुंचा दिया। श्रेया ने लिंबो स्केटिंग के जरिए 27 कारों के नीचे से निकल कर नया गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।

कोल्हापुर में पिछले हफ्ते ही श्रेया ने यह रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान श्रेया ने गाड़ियों के नीचे से करीब 48.2 मीटर का फासला महज 24 सेकेंड में तय किया। श्रेया ने भारत के ही रोहन अजित कोकेण का 38.6 मीटर का रिकॉर्ड तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

नाम: आरुषि भटनागर
गिनीज बुक रिकॉर्ड: यंगेस्ट प्रोफेशनल आर्टिस्ट
1 जून 2002 को जन्मी आरुषि भटनागर तो किसी अजूबे से कम नहीं हैं। तुम्हें जानकर हैरानी होगी की जिस उम्र में तुम बच्चों को रंग की सही पहचान भी नहीं होती, उस उम्र में आरुषि की पहली पेंटिंग एक्जिबीशन लगी थी। उज्जैन की कालीदासा एकादमी में 11 मई 2003 को महज 11 महीने की आरुषि की पहली प्रदर्शनी लगाई गई और उसकी पहली पेंटिंग को 5,000 रुपए में नीलाम किया गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आरुषि का नाम 1 जनवरी 2007 में शामिल किया गया।

2007 तक आरुषि की 12 पेंटिंग प्रदर्शनियां लगाई जा चुकी हैं और वो करीब 2500 पेंटिंग्स बना चुकी हैं। केवल इतना ही नहीं, आरुषि को 2005 में नेशनल पोगो अमेजिंग किड आर्टिस्ट अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।                                                   

नाम: किशन श्रीकांत
रिकॉर्ड: यंगेस्ट फिल्म मेकर
फिल्में देखना तुम सबको ही बेहद पसंद होगा। लेकिन फिल्मों से इतना लगाव कि 9 साल की उम्र में एक फीचर लेंथ फिल्म डायरेक्ट कर दो, ऐसा करना अपने आप में ही एक अजूबा है। किशन श्रीकांत ने एक ऐसा ही रिकॉर्ड बनाया।

6 जनवरी 1996 को जन्मे किशन ने 9 साल की उम्र में ‘केयर ऑफ फुटपाथ’ नाम की एक फिल्म डायरेक्ट की थी।

किशन ने 27 मार्च 2006 को यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। अपनी इस फिल्म की कहानी भी किशन ने ही लिखी थी और फिल्म में मुख्य भूमिका भी खुद ही निभाई थी। फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ और सौरभ शुक्ला भी थे। किशन श्रीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में किशन या मास्टर किशन के नाम से जाना जाता है और रिकॉर्ड अपने नाम करने से पहले वह 24 फिल्मों में काम कर चुके थे।

नाम: ज्योति आमगे
रिकॉर्ड: शॉर्टेस्ट टीनेजर (फीमेल)
16 दिसंबर 1993 में जन्मी, महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाली ज्योति अपने आप में एक बेहद प्यारा अजूबा हैं। तुम सोच रहे होगे कि ऐसी क्या खास बात है ज्योति में, जो उसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, ज्योति लम्बाई में दुनिया की सबसे छोटी टीनेजर हैं।
ज्योति के नाम यह रिकॉर्ड 6 सितंबर 2009 को किया गया था, जब वो 15 साल की थीं। ज्योति की लम्बाई 61.95 सेंटीमीटर (2 फीट) है। पिछले साल ज्योति को उसके 18वें जन्मदिन पर आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे छोटी टीनेजर का दर्जा दिया गया। ज्योति को फैशन और फिल्में बेहद पसंद हैं और वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

कुछ अलग और अनोखे हैं ये भी. . .
रिकॉर्ड: लारजेस्ट मेलोडिका एनसेंबल
18 नवंबर 2010 को जापान के ज्योसे एलिमेंट्री स्कूल ने दुनिया का सबसे बड़ा मेलोडिक एनसेंबल कर रिकॉर्ड बनाया। सात से नौ साल के 158 बच्चों ने यह रिकॉर्ड बनाया। बच्चों ने 5 मिनट तक ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार की धुन बजाई। इस एनसेंबल का संचालन मिस क्यूनिको टेरामूरा ने किया था।

रिकॉर्ड: लारजेस्ट रीडिग लैसन
लंदन में एक अनोखे लेसन का आयोजन किया गया। तुम्हें जानकर हैरानी होगी कि लंदन के करीब 27 स्कूलों के 2,735 बच्चों ने इसमें भाग लिया। रिकॉर्ड बनाने के लिए पिछले सभी स्कूलों में सुबह ठीक 10 बजे बोर्न टू रन बुक पर बेस्ड आधे घंटे की क्लास ली गई।

रिकॉर्ड: लारजेस्ट स्विमिंग लैसन
दुनिया की बेहतरीन वॉटर सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन्स ने मिलकर 4 जून को सबसे बड़े स्विमिंग लैसन का आयोजन किया। इस स्विमिंग लैसन में दुनिया भर के करीब 10000 बच्चों ने भाग लिया था। इस रिकॉर्ड का मकसद वॉटर सेफ्टी की ओर लोगों को जागरूक करना था।

नाम: माली डुआंगडी
रिकार्ड: लॉन्गेस्ट टीन गर्ल
हमने तुम्हें दुनिया की सबसे छोटी टीन ज्योति से मिलावाया और अब हम तुम्हें दुनिया की सबसे लंबी टीन गर्ल से मिलवा रहे हैं। थाईलैंड में रहने वाली 18 साल की माली डुआंगडी की लंबाई 6 फीट 10 इंच है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°