सोमवार, 20 मई, 2013 | 01:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बॉलीवुड का 100 करोड़ी क्लब
First Published:09-06-12 05:03 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
वो दिन दून नहीं जब लोग बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के बजाए 300-400 करोड़ की बात किया करेंगे। धड़ाधड़ रिलीज होने वाली फिल्मों की कतार में ताबड़तोड़ बिजनेस बेशक कुछेक फिल्में करती हों, लेकिन इनमें से अगर कोई फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेती है तो उसे तमगों से नवाजा जाता है। आमिर, सलमान, शाहरुख, अजय और रितिक के बाद अक्षय कुमार भी इस 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गए हैं। अक्की की दूसरी फिल्म राउडी राठौड़ इस ओर तेजी से बढ़ रही है। तो कौन है अगला सितारा, जो इस क्लब में शामिल होने का माद्दा रखता है?

बॉलीवुड में होने वाली कैम्पबाजी और लॉबी से सब वाकिफ हैं। किसके घुटने किसके लिए और किस ओर मुड़ते हैं, ये भी अब किसी से नहीं छिपा है। ऐसे में बॉलीवुड के उस क्लब से लोग क्यों अनजान रहें, जो हाल-फिलहान पनपा है। ऐसा क्लब, जिसमें एंट्री पाने के लिए हर सितारा बेताब है। इस क्लब में एंट्री का चस्का ऐसा है, जिससे एक बार मन न भरे। डबल एंट्री का रिकॉर्ड बना चुके आमिर, सलमान और शाहरुख इस क्लब के जीएम-सीएम टाइप के मेम्बर हैं।

अजय, रितिक के बाद अब अक्षय इस क्लब के नए-नए सदस्य बने हैं, जिन्हें अपनी डबल एंट्री का बेसब्री से इंतजार है। आगे कतार में हैं इमरान हाशमी, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, इमरान खान और शाहिद कपूर जैसे अभिनेता। इमरान हाशमी और रणबीर कपूर तो बहुत थोड़े से चूके। तो साहेबान दीदार कीजिए बॉलीवुड के 100 करोड़ी क्लब के, जिसमें एंट्री पाने का एकमात्र तरीका है बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन।

गजिनी ने बनाए 3 ईडियट्स के रिकॉर्ड
इस क्लब में आने के बाद ही पता चलता है कि कौन सा सितारा कितने पानी में है। बॉक्स ऑफिस पर किसकी कितनी पैठ और किसका कितना दबदबा। यहां सबसे ऊंची कुर्सी पर विराजमान हैं अभिनेता आमिर खान। इसके कारण हैं। पहला तो ये कि वह इस क्लब के फाउंडर मेम्बर हैं और दूसरा ये भी कि वह एकमात्र ऐसे सितारे हैं, जिनकी फिल्म ने 100 के साथ-साथ 200 करोड़ का आंकड़ा भी छुआ है। वर्ष 2008 के अंत में जब उनकी फिल्म गजिनी रिलीज हुई तो उन्होंने भी नहीं सोचा था कि वह एक ऐसे क्लब की स्थापना करने जा रहे हैं, जो आने वाले समय में सेलेब्स के लिए स्टेटस सिंबल का काम करेगा। गजिनी ने 100 करोड़ का बिजनेस किया। और इसके अगले साल यानी 2009 के अंत में रिलीज हुई उनकी फिल्म 3 ईडियट्स ने 200 करोड़ का बिजनेस किया।

ऐसे रेडी हुआ दबंग बॉडीगार्ड

आमिर के बाद इस क्लब के दूसरे सबसे तगड़े मेम्बर हैं सलमान खान। सलमान की एंट्री भी इस क्लब में एक रिकॉर्ड कायम करती है। वह अकेले ऐसे मेम्बर हैं, जिनकी तीन फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। सलमान को इस क्लब में वर्ष 2010 में एंट्री मिली। फिल्म थी दबंग, जिसका नेट कलेक्शन 143 करोड़ था। अगले ही साल यानी 2011 में सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर रेडी (122 करोड़) और बॉडीगार्ड (145 करोड़) के जरिए लगातार सफलता जारी रखते हुए 100 करोड़ की हैट्रिक बनाई।

रा.वन और डॉन 2 से बनी किंग खान की पैठ

हालांकि शाहरुख खान को इस कल्ब में दूसरे नंबर की कुर्सी हासिल कर लेनी चाहिये थी, लेकिन वह चूक गये। फरवरी 2010 में आयी उनकी फिल्म माई नेम इज खान हालांकि विदेशी में अच्छी कमाई कर गयी थी, लेकिन उसे देश में उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिये थी। यही वजह है कि उन्हें इस क्लब में एंट्री के लिए करीब दो साल का इंतजार ङोलना पड़ा। पिछले साल उन्हें दीपावली पर इस क्लब में एंट्री का तोहफा मिला। दीपावली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म रा.वन ने 155 करोड़ बटोरे और इसके दो महीने बाद ही डॉन 2 भी सुपरहिट रही और उसने 110 करोड़ बटोरे।

अग्निपथ पर रितिक और अक्की ने किया हाउसफुल

साल की पहली ब्लॉकबस्टर अग्निपथ (122 करोड़) के जरिए सफलता पाकर अभिनेता रितिक रौशन ने इस क्लब में एंट्री पायी और अक्षय कुमार ने हाउसफुल 2 में अपना जलवा बिखेरा और 112 करोड़ बटोर कर क्लब में एंट्री के हकदार बने। अब उनकी राउडी राठौड़ आठ दिनों में 80 करोड़ बटोर चुकी है।

मर्दो के जमाने में औरतों की आफत

फिल्म दि डर्टी पिक्चर का एक खास डायलॉग। बकौल विद्या बालन, ‘मर्दों का जमाना है, औरतों ने तो आकर बस आफत की है।’ इसमें कोई दो राय नहीं कि इंडस्ट्री में नायक प्रधान फिल्मों को तवज्जो मिलती रही है। लेकिन बहुतेरे मौकों पर महिला प्रधान फिल्मों को भी अच्छी कामयाबी मिली है। कई बार ऐसी कामयाबी, जिससे मर्दो को जलन होने लगे। ऐसी जलन पिछले साल दि डर्टी पिक्चर से तमाम पुरुष अभिनेताओं को भी जरूर हुई होगी, जब विद्या बालन की फिल्म दि डर्टी पिक्चर ने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ।

ये वो विद्या बालन थीं, जिन्हें अक्षय या सलमान की तरह फिल्म के लिए 20-25 करोड़ रुपये नहीं मिलते। फिल्म देखने वाले अच्छी तरह से जानते हैं, दि डर्टी पिक्चर को 100 करोड़ तक विद्या अपने दम पर लेकर गयीं थीं। हालांकि कई लोगों ने इस फिल्म की कलेक्शन के लिए केवल विद्या को क्रेडिट देना ठीक नहीं समझा, लेकिन जब इस साल की शुरुआत में विद्या की एक अन्य फिल्म कहानी भी सुपरहिट हुई और उसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 85 करोड़ का कलेक्शन किया तो बहुतेरों के मुंह अपने आप बंद हो गये। बावजूद इसके महिला प्रधान फिल्मों को इस क्लब में एंट्री नहीं मिली है।

अगर ऐसा होता तो करीना कपूर (3 ईडियट्स, गोलमाल 3, रा.वन, बॉडीगार्ड) को इस क्लब में सबसे पहले एंट्री मिलती, क्योंकि वही एकमात्र ऐसी तारिका हैं, जिनकी फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा सबसे ज्यादा बार छुआ है। इसके बाद नंबर आता है असिन का, जिनकी फिल्में गजिनी, रेडी और हाउसफुल ने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की दो फिल्मों डॉन 2 और अग्निपथ ने 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। सोनाक्षी सिन्हा दबंग और काजल अग्रवाल सिंघम के साथ 100 बिजनेस की श्रेणी में आती हैं।

                              
बॉक्स ऑफिस का जोड़-तोड़

सीधी सी बात है कि इंडस्ट्री सिर्फ पैसे भी भाषा जानती है। फिल्म चाहे कैसी भी हो, अगर बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा पाती तो फ्लॉप मानी जाती है। यहां 100 करोड़ के क्लब के भी अपने नियम-कायदे हैं। यहां फिल्म की कलेक्शन को अपने ढंग से जांचा-परखा जाता है। किसी फिल्म की 100 करोड़ कलेक्शन का सीधा सा मतलब है उसका बॉक्स ऑफिस पर शुद्ध कलेक्शन, जिसे ट्रेड की भाषा में नेट कलेक्शन कहा जाता है। इसमें वो पैसा शामिल नहीं किया जाता, जो फिल्म को अन्य स्नोतो जैसे सैटेलाइट राइट्स, म्यूजिक राइट्स, फ्रेंचाईजी, ओवरसीज कलेक्शन आदि से प्राप्त होता है।

सीधे सिनेमाघरों से प्राप्त होने वाला कलेक्शन और वो भी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से टैक्स आदि काटकर प्राप्त होने वाला कलेक्शन ही नेट कलेक्शन की श्रेणी में आता है। यहां ये भी देखा जाता है कि फिल्म का बजट कितना था। क्या उसने अपने बजट से अधिक पैसे वसूले या फिर बजट के पैसे वसूलने के बाद वह अच्छा मुनाफा भी कमा पाई। इन तमाम बातों के साथ फिल्म के रिलीज होने वाले प्रिंट्स और कितने स्क्रीन्स पर उसे रिलीज किया गया, ये भी गौर किया जाता है।

कैसे किया सिंघम ने गोलमाल

वैसे देखा जाए तो अभिनेता अजय देवगन को शाहरुख से भी पहले एंट्री मिल जानी चाहिये थी। क्योंकि उनकी फिल्म गोलमाल 3  ने 2010 में 108 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन क्योंकि ये मल्टीस्टारर फिल्म थी इसलिए उन्हें इसका पूरा श्रेय देना गलत होगा। बहरहाल, अजय ने भी इस क्लब में एंट्री पाने के लिए दो साल का इंतजार किया और साल 2011 में जब उनकी फिल्म सिंघम ने 100 करोड़ बटोरे तो उन्हें इस क्लब में एंट्री मिल गयी। ठीक उसी तरह से अब अक्षय कुमार को भी इस क्लब में अपने बलबूते पर एंट्री मिल सकती है। क्योंकि उनकी फिल्म राउडी राठौड़ ने एक सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोब बिजनेस किया है और मुनाफा भी कमा रही है।

किसने कितना माल बटोरा
आमिर खान : गजिनी 115 करोड़ और 3 ईडियट्स 202 करोड़
सलमान खान : दबंग 143 करोड़, रेडी 122 करोड़ और बॉडीगार्ड 145 करोड़
शाहरुख खान : रा.वन 115 करोड़ और डॉन 2 110 करोड़
अजय देवगन : गोलमाल 108 करोड़, और सिंघम 100 करोड़
रितिक रौशन : अग्निपथ 122 करोड़
अक्षय कुमार : हाउसफुल 2 112 करोड़

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°