अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
एक्सरसाइज है मूल फिटनेस मंत्र नारायणी
शुभा दुबे
First Published:08-06-12 05:34 PM
मशहूर अदाकारा नारायणी शास्त्री ने छोटे पर्दे पर दो साल बाद वापसी की है। 2 साल तक कैमरे से दूर रहने के बावजूद उनकी खूबसूरती और फिटनेस में कोई फर्क नहीं आया है। आइए जानते हैं क्या है उनका फिटनेस मंत्र।
खुद को कैसे फिट रखती हैं?
मेरे हिसाब से फिट रहने की परिभाषा हर किसी के लिए अलग होती है। मुझे लगता है कि फिट रहने का मतलब केवल पतला होना नहीं हैं। फिट रहने का मतलब है हैल्दी होना। मैं स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करती हूं। यह मेरे डेली रुटीन का एक अहम हिस्सा है जिसे मैं कभी नहीं छोड़ती। किस तरह की डाइट लेना पसंद करती हैं?
मेरे हिसाब से अगर हर चीज को सही मात्र में खाया जाए तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। खूद को भूखा रखने के बजाय मैं खाने की शौकीन हूं। मुझे हर तरह का खाना पसंद है। लेकिन घर का खाना सबसे ज्यादा भाता है। कभी जंक फूड भी लेती हैं?
हां, मुझे जंक फूड बेहद पसंद है। मैक डोनाल्ड्स का फ्ले-ओ फिश बर्गर मेरा पसंदीदा है। चाट की मैं ज्यादा शौकीन नहीं हूं लेकिन जब बात बर्गर और पिज्ज की आती है तो मैं खुद को रोक नहीं पाती। अपने कपड़ों की रुचि के बारे में बताएं?
मैं हमेशा वही कपड़े पहनती हूं जिसमें मुझे आराम मिले। मैं ज्यादातर कैजुअल कपड़े पहनती हूं। खासकर गर्मी में ढीले और हल्के कपड़े मुझे आरामदायक लगते हैं। भारतीय परिधान में मुझे सलवार और कुर्ता पहनना पसंद है। खूबसूरती के लिए क्या खास करती हैं?
मैं किसी बात की चिंता नहीं करती। स्ट्रेस नहीं लेती और दिल से खुश रहती हूं। आपकी दमकती त्वचा के पीछे क्या राज है?
स्किन को हेल्दी रखने के लिए मैं बहुत पानी पीती हूं। अच्छा और हेल्दी खाना मेरी त्वचा को अच्छा बनाता है। अगर शूटिंग नहीं होती तो कम मेकअप का इस्तेमाल करती हूं। खाली वक्त में क्या करती हैं?
खाली वक्त में मुझे फिल्में देखना और सोना पसंद है। खाली वक्त में मैं खुद को रिफ्रेश करने की कोशिश करती हूं। घूमने-फिरने की कितनी शौकीन हैं?
घूमना-फिरना मुझे बेहद पसंद है। घूमने से मैं ताजा और नया सा महसूस करती हूं। मेरा फेवरेट हॉलीडे स्पॉट गोवा है। मैं पुणे की हूं और घर से करीब होने की वजह से गोवा हमेशा मेरी लिस्ट में नंबर एक पर रहा है। आपका फेवरेट गैजेट?
गैजेट्स में मुझे ज्यादा दिलचस्पी नहीं हैं। मैं केवल एक ही गैजेट इस्तेमाल करती हूं और वह है मेरा मोबाइल फोन। अपने मोबाइल से भी मैं सिर्फ फोन और एसएमएस करती हूं । इसकी और किसी एप्लीकेशन में मुझे खास दिलचस्पी नहीं है।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल