सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
सिने मॉम्स की धुआंधार वापसी
असीम
First Published:12-05-12 12:10 PM
मदर्स डे (13 मई) पर विशेष
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के अलावा इस सूची में कई अन्य शादीशुदा एक्ट्रेस भी हैं। बेटी आर्यना के बड़े होने के बाद अब महिमा चौधरी ने भी फिर से अपनी फिल्मी में सक्रियता बढ़ा दी है। द गैंगस्टर वाइफ में वह इन दिनों काम कर रही हैं। सबसे अहम खबर यह है कि वह खुद फिल्म प्रोडक्शन में आने का पूरा मन बना चुकी हैं। रवीना टंडन भी दो फिल्मों में काम कर रही हैं।
शादी के एक लंबे अरसे बाद फिल्म डेंजरस इश्क में दिख रही अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सिने रसिकों को खूब चौंकाया है, जबकि इधर कुछ साल से यह फिल्मी सोच बन गयी थी कि सेल्यूलाइड पर शादीशुदा हीरोइन को दर्शक गवारा नहीं करते हैं, पर अब यह सोच अपवाद बनती जा रही है। आज की शादीशुदा हीरोइन अब उस दौर की याद ताजा कर दे रही है, जब गीता बाली, वैजयंतीमाला, मीना कुमारी और हेमा मालिनी आदि कई हीरोइनें शादी के बाद भी फिल्मों में बदस्तूर काम करती रहीं। अब एक कमाल और हो रहा है, शादी के बाद बड़े आराम से घर-गृहस्थी की जिम्मेदारी संभालने के बाद कई शादीशुदा हीरोइन फिल्मों में आने का मन बना रही हैं। ट्रेड पंडित आमेद मेहरा इसे नये दौर की हीरोइन का एक बहुत समझदारी भरा कदम मानते हुए कहते हैं, ‘आज की मैरिड हीरोइन को फिल्मों में आने की कोई जल्दी नहीं है। वे फिल्में को चयन में अपनी उम्र को बिल्कुल हावी नहीं होने देना चाहती हैं। मैं इस मामले में करिश्मा कपूर का उदाहरण देना चाहूंगा। उसने बहुत धैर्यपूर्वक और पूरे सोच-विचार के बाद फिल्मों में आने का मन बनाया। शादी के बाद रिलीज होनेवाली उसकी पहली फिल्म डेंजरस इश्क का रिजल्ट कैसा भी निकले, करिश्मा ने फिर यह साबित कर दिया है कि अपने भाव संपन्नता के पुराने दौर को वह फिर दोहरा सकती है।’
खुद करिश्मा भी मानती है कि दोबारा फिल्में करने के मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी है। वह बताती हैं, ‘अपने आपको थोड़ा बहुत व्यस्त रखने के लिए मैंने कुछेक इंडोर्समेंट को करना ज्यादा ठीक समझा। इस बीच मुझे लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, पर मुझे लगा कि मेरे बच्चे बहुत छोटे है, उनसे ध्यान हटाकर फिल्मों में काम करना ठीक नहीं होगा। बच्चे थोड़ा समझदार हुए, तो मैंने सोचा कि यही वक्त है जब मैं एकाध अपनी पसंद की फिल्मों में काम कर सकती हूं।’
असल में करिश्मा ने बिना किसी जल्दबाजी के दोबारा फिल्मों में आने का मन बनाया है। वह खुद कहती हैं कि अब वह सिर्फ शौकिया तौर पर कुछ अच्छी फिल्में करना चाहती है, इसलिए वह कोई भी ऐसी फिल्म नहीं करना चाहती हैं, जो इन वर्षों में उनके व्यक्तित्व से मेल न खाता हो। देखा जाये तो इधर कई शादी-शुदा हीरोइन सिर्फ निर्माताओं के दबाव के चलते शौकिया तौर पर ही कुछ फिल्में करना चाहती हैं। जाहिर है कि अब वह अपने पसंदीदा रोल ही करना चाहती है। अरसे बाद श्रीदेवी जैसी स्टार भी फिल्मों में वापस आ रही हैं। उनकी वापसी पर पहली फिल्म होगी इंग्लिस- विंग्लिस। इसे आऱ बाल्की प्रोड्यूस कर रहे है और डायरेक्ट कर रही उनकी पत्नी शिल्पा शिंदे।
श्रीदेवी से यह पूछने पर कि क्या इसके बाद दोबारा उनकी फिल्मों में काम करने का एक नया सिलसिला शुरू हो रहा है, श्रीदेवी इसकी किसी भी संभावना से इंकार करते हुए कहती हैं, ‘आप समझ ही रहे है कि इस फिल्म को करने में मैंने कितनी देरी की। यह सब्जेक्ट मुझे कैची लगा, तो मैंने काम करना मंजूर किया। आगे भी मैं इसी तरह से ऐसी कुछ फिल्में करूंगी। बच्चे अब बड़े हो गये हैं। एकाध अपनी मनपसंद फिल्म बहुत फुरसत से करूंगी।’ अभिनेत्री रवीना टंडन भी कुछ इसी अंदाज में अपने सेल्यूलाइड प्रेम को आगे बढ़ाये रखना चाहती हैं। टीवी शो इसी का नाम जिंदगी के नये टीवी होस्ट के रूप में उन्होंने खूब तारीफ बटोरी है। रवीना कहती हैं, ‘मैं जानती हूं कि अब पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचना मुझ पर अटपटा-सा लगेगा। इसलिए शौकिया तौर पर कुछ फिल्में कर रही हूं। अब मैं कुछ ऐसी फिल्में करना चाहती हूं, जिसमें मेरा दमदार करेक्टर हो।’
ऐसे में महिमा चौधरी भी पीछे नहीं हैं। बेटी आर्यना के बड़े होने के बाद महिमा चौधरी ने भी फिर से अपनी फिल्मी सक्र्रियता को बढ़ा दिया है। द गैंगस्टर वाइफ में वह इन दिनों काम कर रही है। सबसे अहम खबर यह है कि वह खुद फिल्म प्रोडक्शन में आने का पूरा मन बना चुकी है। वह कहती हैं, ‘मैं अब खुद भी कुछ छोटी-छोटी फिल्में बनाना चाहती हूं, जिसमें बहुत जरूरी हुआ तो मैं कोई रोल करूंगी। जहां तक मेरे एक्टिंग के शौक का सवाल है, वह तो बाहर की कुछ फिल्मों में काम करके ही पूरा हो जायेगा।’ फिल्म याद रखेगी दुनिया की बेहद संजीदा एक्र्ट्रेस रुख्सार को भला दर्शक कैसे भूल सकते हैं। शादी के बाद वह कहीं गुम हो गयी थीं। पर रामू की फिल्म सरकार के बाद से वह फिर से सक्रिय हुई हैं। रुख्सार कहती हैं, ‘अपने खाली वक्त का इस्तेमाल करना एक अभिनेत्री के लिए सबसे अच्छा काम होता है। सैटल होने के बाद यही काम मुझे सबसे अच्छा लगा। फिर जब मुझे लगाता फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, तो मैं क्यों न करूं।’ कमबैक के मामले में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कहती हैं कि डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग दो ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें करके मैं बहुत संतुष्ट हूं।
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के अलावा इस सूची में कई अन्य शादीशुदा एक्ट्रेस भी हैं। बेटी आर्यना के बड़े होने के बाद अब महिमा चौधरी ने भी फिर से अपनी फिल्मी में सक्रियता बढ़ा दी है। द गैंगस्टर वाइफ में वह इन दिनों काम कर रही हैं। सबसे अहम खबर यह है कि वह खुद फिल्म प्रोडक्शन में आने का पूरा मन बना चुकी हैं। रवीना टंडन भी दो फिल्मों में काम कर रही हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
