सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आई डॉन्ट लव यू ..
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:05-05-12 12:41 PM
बॉलीवुड एक प्रयोग के दौर से गुजर रहा है। इन दिनों नए जॉनर की कई फिल्में आ रही हैं। लेकिन प्रेम एक ऐसा शाश्वत विषय है, जिससे बॉलीवुड कभी पीछा नहीं छुड़ा सकता। इसी विषय एक नई खोज के साथ एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम है ‘आई डॉन्ट लव यू’। फिल्म में मुख्य भूमिका रुसलान मुमताज और अभिनेत्री चेतना पांडे की है। इस रोमांटिक फिल्म का निर्माण आम्रपाली मीडिया विजन के बैनर तले किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस निर्माण कंपनी ने पिछले साल ‘डियर फ्रेंड हिटलर’ बनाई थी, जिसमें रघुवीर यादव और नेहा धूपिया मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘आई डॉन्ट लव यू’ के निर्देशक अमित कसारिया हैं। फिल्म को आईपीएल के बाद रिलीज किए जाने की योजना है। फिल्म की कहानी रुसलान और चेतना पांडे के किरदार के ईद-गिर्द घूमती है।
फिल्म में आजकल के युवाओं की नब्ज को पकड़ने की कोशिश की गयी है। आजकल युवक-युवतियां सिर्फ दोस्त बनाने के नाम पर क्या कुछ नहीं करते। ऐसे ही एक लड़के की कहानी पर फिल्म आधारित है, जिसका प्यार पर से विश्वास उठ चुका है। वह अब रिश्तों और प्यार की गहराई नहीं समझना चाहता। रिश्तों के प्रति उसका यही लापरवाहीपूर्ण रवैया उसे एक चक्रव्यूह में फंसा देता है, जिससे निकलना उसके लिए नामुमकिन हो जाता है। इस भूमिका के लिए फिल्म के निर्माता डॉ. अनिल कुमार शर्मा और पल्लवी मिश्र को एक ऐसे युवक की तलाश थी, जो मासूम दिखता हो। ऐसे में रुसलान का चुनाव करना उन्हें उपयुक्त लगा।
अपने इस रोल के बारे में अभिनेता रुसलान कहते हैं, ‘ये रोल मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है और मुङो पूरी उम्मीद है कि इस रोल को कर मैं दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरूंगा। इस फिल्म का संगीत इसका मजबूत पक्ष है, जिसके एक गीत को सिंगर मीका ने बेहद दिलकश अंदाज में गाया है।’ जानकारी के अनुसार फिल्म के बाकी गीत शान और जावेद अली ने गाए हैं। फिल्म के गीतों को अमित कसारिया और पल्लवी मिश्र ने लिखा है। फिल्म का संगीत अमन-बेसन्स ने दिया है। फिल्म जुलाई के अंत में रिलीज होगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
