राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
सैमसंग ने उतारा सबसे सस्ता गैलेक्सी फोन
साइकिल चलाओ, ड्रॉइंग बनाओ
रिचा पांडेय
First Published:30-04-12 12:53 PM
तुम जैसे बच्चों को साइकिल चलाना और ड्रॉइंग बनाना, दोनों पसंद होते हैं। समस्या यह आती है कि दोनों काम एक साथ नहीं हो सकते। अगर मैदान में साइकिल चला रहे हो तो ड्रॉइंग नहीं बना सकते और अगर ड्रॉइंग बना रहे हो तो साइकिल नहीं चला सकते। लेकिन अब दोनों काम एक साथ हो सकते हैं। अमेरिका के बेलिंघम में रहने वाले स्कॉट बौमन ने दोनों काम साथ करने का नया तरीका ढूंढ़ निकाला है। इसके लिए साइकिल के पीछे फिट होने वाला एक उपकरण तैयार किया गया है। यह पहिए फंसाने वाले रॉड में फिट हो जाता है और पिछले हिस्से में कलरफुल चाक लगा दी जाती है। इसकी मदद से बच्चे साइकिल चलाने के दौरान कुछ भी डिजाइन कर सकते हैं। बौमन ने इसे नाम दिया है ‘चाकट्रेल’। बौमन बताते हैं कि इसको बनाने का आइडिया तब आया, जब कुछ बच्चे साइकिल के पीछे लगे स्टैंड को नीचे करके जमीन पर ड्राइंग बना रहे थे।
बिना सहारे किया स्टंट
फिल्मों में अक्सर तुम एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में रस्सी के सहारे हीरो को जाते हुए देखते होगे। बिल्डिंग की हाइट देखकर देखने वाले भी हैरान हो जाते हैं। लेकिन वो तो सिर्फ एक स्टंट होता है और हीरो का डुप्लीकेट रस्सी की मदद से इधर-उधर जाता है। वह सेफ्टी उपकरण से लैस भी होता है, लेकिन हाल ही में एक व्यक्ति ने चीन में बिना सेफ्टी उपकरण के दो पहाड़ों के बीच की दूरी तय की। अमेरिका के रहने वाले डीन पोटर पहाड़ों पर चढ़ने के शौकीन हैं। वह इस तरह के हैरतअंगेज कारनामे करते रहते हैं। उन्होंने चीन के हुबेई क्षेत्र में दो पहाड़ियों की चोटी के बीच रस्सी बांधी। इसकी दूरी 41 मीटर थी। इसके बाद वो एक चोटी से दूसरी चोटी पर गए। यहां तक बैलेंस बनाने के लिए डंडा भी नहीं लिया था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल