ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
सेक्सी वैम्प को दर्शक पसंद करते हैं : काम्या
गोपा. सी
First Published:28-04-12 04:26 PM
आप छोटे पर्दे पर खासी व्यस्त है?
अस्तित्व-एक प्रेम कहानी के बाद से ही मुझे ऐसे रोल मिल रहे हैं, जिसमें थोड़ा-सा नेगेटिव टच होता है। इनमें से कुछ रोल ऐसे थे ,जिन्हें कबूल करना मैंने मुनासिब समझा। ये ऐसे रोल थे, जिनमें नेगेटिव कम पर दूसरे शेड्स ज्यादा थे। खुद को व्यस्त रखने के लिए मुझे इस तरह के रोल अच्छे लगे।
आप अपने कॅरियर का टर्निग प्वाइंट किस रोल को मानती हैं?
'रेत' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' दो ऐसे सीरियल थे, जिनकी वजह से मेरी एक सशक्त पहचान बनी। खास तौर से बनूं मैं तेरी दुल्हन के अपने रोल सिंदूरा को मैं अपने कॅरियर के लिए बेहद अहम मानती हूं। आप वैम्प के तौर पर टाइप्ड हो गयी हैं?
मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। बस लगातार बेहतर काम करते रहना ही मेरा एकमात्र ध्येय है। मुझे पूरा यकीन है कि इस रोल को करते हुए ही मुझे कुछ अलग तरह के रोल भी मिलेंगे। फिलहाल मैं खुश हूं कि वैम्प बनकर ही मुझे एक्टिंग के अच्छे अवसर मिल रहे है। सेक्सी वैम्प बनने के लिए आप अपनी ओर से कितनी तैयारी करती हैं?
यह तैयारी काफी हद तक किरदार पर निर्भर करती है। मैं सिर्फ यह कोशिश करती हूं कि मैं भले ही छह सीरियल में वैम्प का रोल करूं ,पर वैम्प दूसरी से अलग नजर आये। इसके लिए मैं गेट-अप के साथ अपनी प्रस्तुति को हर बार बिल्कुल बदल देती हूं। आप इतनी खूबसूरत हैं, इतनी कुटिलता अपने किरदार में कहां से लाती हैं?
इसके लिए मैं गुलाब के फूल का जिक्र करना चाहूंगी, यह बहुत खूबसूरत होता है, पर इसके कांटों मे चुभन होती है। शायद यह भी एक वजह है कि इस खूबसूरत वैम्प को दर्शक पसंद करते हैं। लगता है फिल्में आपको रास नहीं आयीं?
'कहो न प्यार है' ,'ना तुम जानो न हम', 'कोई मिल गया', 'यादें' सहित लगभग एक दर्जन फिल्मों में मैंने काम किया है। पर इन फिल्मों के रोल इतने छोटे थे कि इनका जिक्र करना भी मैं मुनासिब नहीं समझती हूं। शायद यही भी एक बड़ी वजह थी कि मैंने फिल्मों से अपना ध्यान बहुत जल्द हटा लिया। वैसे भी व्यक्ति पैसे के साथ-साथ आत्मसंतुष्टि के लिए भी काम करता है। इस मामले में फिल्मों ने मुझे अच्छा प्लेटफार्म दिया है। आप तो साउथ की फिल्में भी करती हैं?
आप यदि विस्तार से कुछ सुनना चाहते हैं, तो बताने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है। सच कहूं तो मुझे हिंदी फिल्मों में काम करने में कोई रुचि नहीं है। हिंदी फिल्मों का मिजाज मुझसे मेल नहीं खाता। जहां तक तेलुगु फिल्मों में काम करने का सवाल है ,वहां के काम करने का स्टाइल मुझे आकर्षित करता है। मैंने जितनी भी तेलुगु फिल्मों में काम किया है, उनमें रोल भी अच्छा मिला और फीस भी अच्छी मिली। हिंदी फिल्मों में वह सब अक्सर मुझसे मिस हो जाता था। हिंदी फिल्मों में आपका पसंदीदा रोल?
मुझे मेरे पसंदीदा रोल कब मिलते हैं, यह तो बाद की बात है। पर जहां तक मेरी इच्छा का सवाल है, शबाना आजमी के सारे रोल मुझे बहुत आकर्षित करते हैं। मैं उमराव जान में रेखा और अर्थ में स्मिता पाटील द्वारा निभाये गये किरदार को करना चाहती हूं। कैसा चल रहा है वैवाहिक जीवन?
बहुत अच्छा। मेरे ब्वायफ्रेंड ही मेरे पति बने। मेरे पति की ईमानदारी मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल