मंगलवार, 22 मई, 2012 | 19:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
  Image Loading अन्य फोटो
सिम कार्ड का बैकअप लिया क्या?
डीएस जीना
First Published:03-02-12 12:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फोन खो जाने पर सबसे बड़ी मुश्किल होती है कि सारे नंबर खो जाते हैं। फिर से सारे कांटेक्ट सहेजने पड़ते हैं। खासतौर से उनके लिए जिन्हें डायरी में नंबर लिखने की आदत नहीं है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शुमार होते हैं तो सिम कार्ड रीडर खास आपके लिए है।

कभी आपने सोचा है कि अगर फोन खो गया या सिम खराब हो गया तो आप उन नंबरों को दोबारा कैसे हासिल करेंगे। इतने सारे नंबरों को डायरी में लिखना भी बेहद पेचीदा काम है। ऐसी हालत में क्या किया जाए? आपको ऐसी ही परेशानियों से दूर रखने के लिए हम आपको बताते हैं एक स्मार्ट बैकअप सिस्टम के बारे में। एक ऐसा सिस्टम जिसके जरिए आप अपने सिम के नंबरों, मैसेज वगैरह को सीधे कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं। अब बाजार जाएं और ले आएं एक सिम कार्ड रीडर जो सिम को पढ़कर सभी जरूरी नंबर और मैसेज कंप्यूटर में सेव करने की आजादी देगा। यह सिम कार्ड रीडर यूएसवी सपोर्ट करते हैं और आप यूएसवी पोर्ट में लगाकर आसानी से सिम कार्ड का सारा डाटा कंप्यूटर में सहेज कर रख सकते हैं। डॉट सीएसवी फाइल आप सीधे अपने सिम में कॉपी भी कर सकते हैं। इस सिम कार्ड रीडर की मदद से आप सिर्फ सिम केनंबर कॉपी ही नहीं कर सकते बल्कि एडिट करने के साथ ही और नंबर भी इसमें जोड़ सकते हैं। एक छोटे सी पेन ड्राइव के आकार वाला यह सिम कार्ड रीडर विंडोज 98 और उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टमों को सपोर्ट करता है। यह मार्केट में महज 500 रुपए की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे। छोटी कंपनियों के सिम कार्ड रीडर आपको 200 से 400 रुपये में भी मिल सकते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°