पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
बॉडी लेंग्वेज पर दें ध्यान
प्रस्तुति: शैलेन्द्र नेगी
First Published:25-04-12 10:48 AM
पर्सनेलिटी डेवलपमेंट दिव्या एक नामी मल्टीनेशनल कम्पनी में इंटरव्यू देने के लिए गईं। उनका पहनावा, भाषा और ज्ञान का स्तर काफी अच्छा था, फिर भी उनका चयन नहीं हुआ। वह निराश हैं। ऐसे अनेक लोग हैं, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद नहीं चुने जाते। हमने अपनी एक्सपर्ट मंजरी जोशी के सामने इस समस्या को रखा और जाना कि आखिर इसके पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हैं। मंजरी दूरदर्शन और आकाशवाणी समाचार से जुड़ी रही हैं और वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी और इंटरव्यू पैनलिस्ट हैं।
मंजरी मानती हैं कि दिव्या की बॉडी लेंग्वेज उनके चुने न जाने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। यह संभव है कि आप जो बोल रहे हैं, उसका तालमेल आपके शरीर के हाव-भावों से मेल न खाता हो और इंटरव्यूअर को यह पसंद न आया हो।
कमरे में प्रवेश के समय बॉडी लेंग्वेज
आरती का इंटरव्यू होने वाला है। वह परेशान हैं कि अगर पैनल में महिला और पुरुष, दोनों तरह के पैनलिस्ट शामिल हों तो उनका अभिवादन कैसे किया जाए। मंजरी कहती हैं कि आरती को चाहिए कि वह इंटरव्यू रूम में हल्की मुस्कान के साथ प्रवेश करें और सामने बैठे पैनलिस्टों का हैलो या नमस्कार कह कर अभिवादन करें। अक्सर ऐसा होता है कि अगर पांच लोगों का इंटरव्यू पैनल है तो उसमें एक या दो महिलाएं और बाकी पुरुष होते हैं। आप महिलाओं और पुरुषों को दो बार अलग-अलग हैलो बोल सकती हैं। इससे इंटरव्यूअर को लगेगा कि आपने सभी को सामान महत्व दिया है। इसके अलावा अगर इंटरव्यू पैनल में एक या दो लोग शामिल हैं तो उनका अभिवादन केवल एक बार करें। ध्यान रहे, आपके अभिवादन के दौरान आपके शरीर के भाव बेहद सहज होने चाहिए।
कैसा हो बैठने का तरीका
आपके बैठने से कहीं भी यह नहीं लगना चाहिए कि आपका ध्यान कहीं और है। आपका शरीर तना हुआ होना चाहिए, लेकिन यह तनाव इतना भी न हो कि सामने वाले को आपके शरीर से अकड़ का भाव झलके। आप विश्वास से भरपूर दिखें, पर एरोगेंट नहीं।
शायना का कद छोटा है, लेकिन इंटरव्यू रूम में मौजूद कुर्सी की ऊंचाई ज्यादा थी। उसे बैठने में परेशानी हुई। मंजरी सलाह देती हैं कि शायना को अपने पांव कुर्सी के पायों में टिका लेने चाहिए थे। अगर आप किसी भी तरह से अपने पांव जमीन पर टिका पाएं तो इससे शरीर ज्यादा सहज महसूस करता है। असहज सवाल के दौरान बॉडी लेंग्वेज
यह ऐसा समय होता है, जब अचानक आपके हाथ या कंधे तेज चलने लगते हैं और आप अपने जवाब से ज्यादा हाव-भाव के माध्यम से अपनी बात इंटरव्यूअर को समझाने की कोशिश करते हैं। यही असहजता आपके लिए नकारात्मक हो सकती है। कैसे दें सवालों का जवाब
शरीर को ज्यादा न हिलाएं। साथ ही पैनलिस्ट जो भी सवाल पूछे, उसकी आंखों में देखते हुए जवाब दें। इसे आई कॉन्टेक्ट कहते हैं। अगर इंटरव्यू पैनल में एक से ज्यादा लोग हैं तो उत्तर देने के दौरान बाकी लोगों की तरफ भी देखें। हां, ध्यान रहे कि जवाब का अंत सवाल करने वाले की आंखों में आंखें डाल कर ही करें। नौकरी की नेचर के अनुसार रखें हाव-भाव
अगर आपको मॉडलिंग के लिए इंटरव्यू देने जाना है तो अपना बॉडी जेश्चर थोड़ा ओवर एक्टिव रखें। अगर शिक्षक का इंटरव्यू है तो आपको बेहद सहज भाव दिखाने होंगे। इसी तरह पद और नौकरी की गरिमा के अनुसार आपको अपने बॉडी जेश्चर बनाने होंगे। इंटरव्यू रूम से बाहर निकलते समय
पूरा इंटरव्यू अच्छा हुआ, लेकिन इंटरव्यू खत्म होते समय आप पैनलिस्टों का अभिवादन करना भूल गए या अभिवादन करते समय आपने इतनी जल्दबाजी दिखा दी कि सामने बैठे पैनलिस्टों को आपके अभिवादन का जवाब देने का समय नहीं मिला तो यह आपके लिए नेगेटिव हो सकता है। कॉरपोरेट वर्ल्ड में इंटरव्यू के बाद यह भी उम्मीद की जाती है कि आप पैनलिस्ट से हाथ भी मिलाएं। कई बार इंटरव्यू रूम से बाहर निकलते हुए दरवाजा बंद करते समय ध्यान नहीं देते और दरवाजा जोर की आवाज करता है। ये आपके पूरे किए कराए पर पानी फेर सकता है। आप जो भी कहना चाह रहे हैं, उससे काफी हद तक आपकी बॉडी लेंग्वेज की टय़ूनिंग होनी चाहिए। जितना सहज आप रहेंगे, उतने ही सहज आपके हाव-भाव रहेंगे।
मंजरी जोशी, पूर्व समाचार वाचिका, दूरदर्शन

30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल