बुधवार, 19 जून, 2013 | 19:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी
 
फ्रैशर्स पार्टी का फैशन
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:10-08-12 12:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
फ्रैशर्स के लिए ये दिन सबसे सुहाने, लुभावने हैं। एक ओर बारिश की रिमझिम फुहार, दूसरी तरफ फ्रैशर्स पार्टी की बहार। हर कॉलेज अपने-अपने तरीके से इस दिन को उनके लिए खास बनाने की कोशिश में जुटा है। कॉलेज के पहले दिन की तरह यह दिन भी फच्चाज के लिए फैशनेबल हो जाने का दिन है।

कॉलेज के गेट पर खड़े हो जाओ तो लगता है मानो अंदर फ्रैशर्स पार्टी नहीं, किसी फैशन शो के रैम्प पर कैट वॉक होने वाला है। इसलिए फ्रैशर्स इस दिन को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं कि क्या पहनें, कौन-सी एक्सेसरीज चुनें, बालों का स्टाइल कैसा हो, ताकि वे नजर आएं सबसे अलग, सबसे जुदा।

योरस्टाइलएनट्रैंड डॉट कॉम (www.yourstylentrend.com) की क्रिएटिव डायरेक्टर पल्लवी सहगल के अनुसार परिधानों के अलावा शूज, ज्वेलरी, बेल्ट, बैग, गॉगल्स के अनगिनत विकल्प हैं बाजार में, बस जरूरत है तो थोड़ा रचनात्मक हो जाने की। यही बात बालों के स्टाइल पर भी लागू होती है। आइए देखें उनके दिए टिप्स:

आभूषण: लड़कियों की एक्सेसरीज में सबसे ज्यादा अहमियत आभूषणों की ही होती है। परिधानों के साथ इनके चुनाव में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। एथनिक स्कर्ट्स, जींस, आधुनिक स्टाइल में बंधी साड़ी के साथ पाजेब, लकड़ी या धातु के चौड़े कड़े, फंकी झुमके अच्छी जोड़ी बनाते हैं। सामान्य से पहनावे के साथ भी ये करिश्माई लगते हैं और पलों में कर देते हैं आपका मेकओवर।

बैग्स: ये आपको फॉर्मल लुक भी दे सकते हैं और फंकी भी। लेदर, स्वेड, कपड़े, फॉक्स लेदर या वॉटरप्रूफ सामग्री से बने बैग्स के लिए गुलाबी, हरा, नीला, पीला, लाल, बैंगनी, भूरा कोई भी रंग चुनें, पर काले को आज के लिए बख्श दें। हो सके तो बैकपैक या स्लिंग बैग को भी आज घर पर ही रहने दें। यदि आसमान में काली घटाएं नजर आएं तो किसी प्यारे से रंग का वॉटरप्रूफ बैग आपको सुस्त या बोरिंग दिखाए बगैर आपके सामान की हिफाजत करेगा।

शूज: यह आपके पहनावे को पूर्णता प्रदान करते हैं और आपके पॉस्चर और व्यक्तित्व को मिनटों में बदल देते हैं। बाजार में ये विविध रंगों, टेक्सचर, आकार और सामग्री में मौजूद हैं। ऐसे शूज चुनें, जो आपका स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकें और जिन्हें आप बाद में भी पहन सकें। फ्लिप-फ्लॉप्स, स्नीकर्स और सैंडल्स पहनने वाली लड़कियां आज मिनी ड्रेस या स्कर्ट के साथ पीप-टो हील्स, ग्लैडिएटर सैंडल्स या बूट्स पहन सकती हैं।

औपचारिक अंदाज की शौकीन काले रंग की लो हील्सपहन सकती हैं। अगर आप को-एड में पढ़ती हैं और लड़कों से होड़ करने वाली हैं तो स्कर्ट या फूल-पत्तीदार परिधान के साथ ऑक्सफोर्ड पहनें या फिर चुनें स्किनी या बॉयफैंड जींस, कार्गोज या चिनोज।

गॉगल्स: गॉगल्स में काला, भूरा या क्रीम सबसे सुरक्षित विकल्प है। अगर हो सके तो वेफेयरर पहनें, पर ध्यान रहे ये हर चेहरे पर अच्छे नहीं लगते। चेहरे पर कम से कम एक्सेसरीज पहनें, क्योंकि ये गॉगल्स ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। यानी न कोई क्रेजी हैडबैंड, न झुमका।

लड़कियां आंखों और गालों पर ज्यादा कलाकारी न करें। होठों पर जरूर हाथ आजमा सकती हैं। बालों को अच्छी तरह बांधें, उन्हें चेहरा न ढंकने दें।

हेयरस्टाइल: लड़के स्पाइक्स कट करवा सकते हैं और जिन लड़कियों के बाल मध्यम से लंबे हैं, वो मैसी बन ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए अपने सारे बालों को ऊपर ले जाएं और उन्हें रबड़ की सहायता से वहां रोक दें। अब बॉबी पिन्स की मदद से बन की शेप बनाएं। इसके अलावा कैजुअल लुक के लिए एक तरफ फैंच ब्रेड भी बनाया जा सकता है। इसमें एक तरफ से मांग निकाली जाती है और उसके साथ-साथ ब्रेड बनाई जाती है।
तो, इन टिप्स को अपनाएं और फ्रैशर्स पार्टी का लुत्फ उठाएं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°